एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ ‘बहुत अच्छा’ कर रहा, भारत में ‘जबर्दस्त समस्या’

दुनिया भर में कोरोना का प्रभाव देखने को मिला है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में हमारे देश ने बेहतर किया है. भारत जूझ रहा है तो चीन में मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है.

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बड़े देशों की तुलना में अमेरिका कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ “बहुत अच्छा” कर रहा है. जबकि भारत इस बीमारी से लड़ने में “जबर्दस्त समस्या’’ का सामना कर रहा है. और चीन में भी संक्रमण के मामलों में “जबर्दस्त उछाल” देखने को मिल रहा है.

भारत में एक दिन में 52,050 मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 18,55,745 हो गई. वहीं, चीन ने मंगलवार को देश में संक्रमण के 36 नये मामले सामने की जानकारी दी जो एक दिन पहले के 43 मामलों की तुलना में कम थे. देश में 29 जुलाई को तीन महीने में पहली बार कोविड-19 के 100 से अधिक मामले सामने आए थे जिसके बाद यहां संक्रमण के दूसरे दौर को लेकर भय उत्पन्न हो गया था.

दूसरे देशों की तुलना में अमेरिका बहुत अच्छा कर रहा है- ट्रंप

ट्रंप ने सोमवार को कहा, “मुझे लगता है कि हम बहुत अच्छा कर रहे हैं. मेरे विचार में हमने किसी भी राष्ट्र जितना अच्छा किया है. अगर आप सचमुच देखें कि क्या कुछ चल रहा है, खासकर इन नये मामलों के सामने आने और उन देशों के संबंध में, जिनके बारे में बात की जा रही थी कि उन्होंने इसे नियंत्रित कर लिया है.”

उन्होंने कहा कि बड़े देशों की तुलना में अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में बहुत अच्छा कर रहा है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह न भूलें कि हम भारत और चीन के अलावा कई देशों से बहुत बड़े हैं. चीन में बड़े पैमाने पर संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. भारत में जबर्दस्त समस्या है. अन्य देशों में समस्याएं हैं.”

ट्रंप ने कहा, “और मैंने ये सब शाम की खबरों में गौर किया है. किसी भी खबर में मैं दूसरे देशों के बारे में नहीं पढ़ता हूं. आप देख रहे हैं कि दूसरे देशों में कितने बड़े पैमाने पर मामले बढ़ रहे हैं, उन देशों में, जिन्होंने सोचा था कि वहां यह खत्म हो गया होगा जैसा कि हमने सोचा था कि फ्लोरिडा में हम इससे उबर चुके हैं और अचानक से वह फिर लौट आया. संक्रमण जरूर लौटा है.”

देश में 6 करोड़ नमूनों की हुई जांच, कोई अन्य देश इस आंकड़े के करीब भी नहीं- ट्रंप

अमेरिका इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश है जहां संक्रमण के 47 लाख से ज्यादा मामले हैं और इस बीमारी से 1,55,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अब तक छह करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की है.

राष्ट्रपति ने कहा, “कोई भी अन्य देश इसके करीब भी नहीं है. हमने छह करोड़ लोगों की जांच की है. कई मामलों में यानी लगभग 50 प्रतिशत मामलों में त्वरित जांच की है. यानी पांच से 15-20 मिनट में होने वाली जांच, जहां आपको तुरंत परिणाम मिल जाते हैं. किसी के पास ऐसी जांच किट नहीं है. और मेरे विचार में हम बहुत बेहतर कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें.

ऑस्ट्रेलिया: हंपबैक व्हेल टूर पर जाना महिला को पड़ा भारी, प्रहार से महिला को पहुंचना पड़ा अस्पताल

अमेरिका चुनाव: जूनियर ट्रंप को भारतीयों पर भरोसा, कहा- दोबारा जीत में होगी अहम भूमिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget