एक्सप्लोरर

अमेरिका: व्हाइट हाउस के अंदर बढ़ रहा है कोरोना वायरस का घेरा, ट्रंप के बाद एक और अधिकारी संक्रमित

कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवाले व्हाइट हाउस के स्टाफ की तादाद 10 हो गई है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

अमेरिका: कोरोना वायरस व्हाइट हाउस के अंदर अपना घेरा लगातार बढ़ा रहा है. डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप के संक्रमित होने के बाद अब राष्ट्रपति के सबसे बड़े अधिकारी पॉजिटिव पाए गए हैं. डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार और उच्च सैन्य अधिकारी स्टीफन मिलर में कोरोना की पुष्टि हुई है. व्हाइट हाउस के अंदर संक्रमण का ताजा मामला सामने आने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आनेवाले स्टाफ की तादाद 10 हो गई है.

व्हाइट हाउस के संक्रमित अधिकारियों की संख्या हुई 10 

व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार स्टीफन मिलर ने कोरोना से संक्रमित होने की खुद पुष्टि की है. उन्होंने एक बयान में कहा, "पिछले पांच दिनों से सेल्फ-आइसोलेशन में और दूर रहकर मैं काम कर रहा हूं. कल यानी सोमवार तक हर दिन की कोरोना जांच में मेरी रिपोर्ट निगेटिव आती रही लेकिन आज यानी मंगलवार को मैं पॉजिटिव पाया गया हूं. इसलिए मैं क्वारंटाइन में हूं."

कोरोना वायरस प्रसार के बीच मंगलवार को व्हाइट हाउस ने स्टाफ के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा पर संशोधित गाइडलाइन जारी की. जिसमें बताया गया, "राष्ट्रपति और प्रथम महिला के नतीजे पॉजिटिव आने के बाद सभी स्टाफ को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट पहने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा सुरक्षा के जरूरी उपाय को जारी रखने की भी हिदायत जी जाती है." स्टीफन मिलर की पत्नी केटी मिलर उप राष्ट्रपति माइक पेन्स की प्रवक्ता हैं. मई में कोरोना वायरस ने उनको भी अपनी चपेट में ले लिया था. हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो गई थीं.

डोनाल्ड ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार भी कोरोना पॉजिटिव

बताया जाता है कि जुलाई में स्टीफन मिलर की 97 वर्षीय दादी की कोविड-19 की पेचीदगियों के कारण मौत हो गई थी. हालांकि उस वक्त व्हाइट हाउस ने कोविड-19 से उनकी मौत की खबरों का खंडन किया था. लेकिन व्हाइट हाउस के बयान पर मिलर के चाचा ने डेथ सर्टिफिकेट पेश किया. जिसमें उनकी मौत का कारण 'सांस का रुक जाना' और कोविड-19 बताया गया था. अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भाषण लिखने वाले मिलर की पहचान प्रवासियों के सिलसिले में कड़े रुख रखनेवाले के तौर पर होती है.

क्या काढ़ा का लंबे समय तक इस्तेमाल लीवर को पहुंचाता है नुकसान? आयुष मंत्रालय ने कही ये बात

Coronavirus: श्रीलंका में कपड़े की फैक्ट्री के 300 से ज्यादा कर्मचारियों में पॉजिटिव होने की पुष्टि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
'खुद खत्म की दोस्ती', सिंधु जल संधि को लेकर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
PoJK के मुजफ्फराबाद में चुनाव से पहले बवाल, शहबाज-मुनीर की बढ़ी टेंशन!
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
सऊदी क्राउन प्रिंस ने घुमाया फोन तो बदला ट्रंप का मन! ईरान युद्ध पर यू-टर्न
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget