एक्सप्लोरर

America में 3 साल बाद हुआ 'बर्निंग मैन' फेस्टिवल का आयोजन, रेगिस्तान में लगा 8 घंटे का लंबा जाम

Burning Man Festival: अमेरिका में बर्निंग मैन उत्सव का समापन हो गया है. समापन वाले दिन रेगिस्तान में लंबा जाम लग गया. दूर-दूर तक सिर्फ गाड़ियां नजर आईं. करीब 80 हजार लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे.

America Burning Man Festival: अमेरिका के नेवादा (Nevada) में नौ दिवसीय संगीत और संस्कृति उत्सव का समापन सोमवार को हुआ. मगर ब्लैक रॉक रेगिस्तान (Black Rock Desert) में कार्यक्रम स्थल से निकलने वाले लोग आठ घंटे के लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गए. दरअसल, कोरोना (Corona) के कारण तीन साल बाद यह पहला 'बर्निंग मैन' फेस्टिवल था. यहां दुनिया के कोने-कोने से लोग पहुंचे थे. वहीं अब सोशल मीडिया पर भीड़ की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

द बर्निंग मैन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने भी सोमवार को ट्वीट कर कहा, "जाम में फंसे हुए लोगों को यहां से निकलने में करीब 8 घंटे का समय लगेगा. जिसने में यहां से कहीं और जाने का प्लान बनाया है वो उसे कुछ समय के लिए टाल दे."

फेस्टिवल में पहुंचे करीब 80,000 हजार लोग

बता दें कि नौ दिवसीय उत्सव के लिए कम से कम 80,000 लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. बर्निंग मैन कहे जाने वाले पुतले को जलाने के साथ त्योहार का समापन हुआ. 1989 से इस उत्सव को बंद करने का यह पारंपरिक तरीका रहा है.

'बर्निंग मैन' फेस्टिवल के बारे में ये भी जान लीजिए

'बर्निंग मैन' नाम इसलिए पड़ा क्योंकि फेस्टिवल के आखिरी दिन यहां एक पुतला जलाया जाता है. थीम के अनुसार यहां हर एक चीज़ को सजाया जाता है और उसके अनुसार ही लोग तैयार होकर इसमें शामिल होते हैं. फेस्टिवल में आर्ट एंड कल्चर से लेकर म्यूजिक, थियेटर हर एक चीज़ को एन्जॉय किया जा सकता है.

32 साल पहले 1986 में सेन फ्रांसिस्को के बेकर बीच पर पहली बार ये फेस्टिवल मनाया गया था. तब से लेकर आज तक इसे मनाया जा रहा है. अगस्त महीने के आखिरी रविवार से फेस्टिवल की शुरूआत होती है जो सितंबर के पहले सोमवार को पुतला जलाकर खत्म किया जाता है.

ये भी पढ़ें- Saudi Arabia: सऊदी अरब के प्रिंस के खिलाफ ट्वीट करना एक महिला को पड़ा भारी, मिली 45 साल जेल की सजा

ये भी पढ़ें- America: दुनिया का 3 दिन का 25वां सबसे अमीर आदमी बना डैरेन जेम्स, इस तरह अचानक पलटी किस्मत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget