एक्सप्लोरर

Saudi Arabia: सऊदी अरब के प्रिंस के खिलाफ ट्वीट करना एक महिला को पड़ा भारी, मिली 45 साल जेल की सजा

Tweet Saudi Arabia: रिपोर्ट के मुताबिक, महिला समय-समय पर सऊदी अरब सरकार की आलोचना करती रहती है. फरवरी 2022 में अदालत ने कहतानी को पहले 6.5 साल जेल की सजा सुनाई. इसे बढ़ाकर बाद में 45 साल की सजा की गई.

Women Get 45 Years Jail after Anti Govt Tweet: सऊदी अरब की एक महिला को हाल ही में किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ लिखना भारी पड़ा. महिला ने "धर्म और न्याय को चुनौती देने के लिए" ट्विटर पर इन दोनों के खिलाफ लिखा था, जिसके बाद उक्त महिला को 45 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. पश्चिम के देशों ने इस सजा की निंदा की है. वहीं इस सजा ने खाड़ी देशों में मानवाधिकारों की वास्तविक स्थिति को भी उजागर किया है.

क्या है मामला

पांच बच्चों की मां नौरा अल-क़हतानी को पिछले हफ्ते 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है. सऊदी अधिकारियों ने नौरा के ट्वीट को दुर्भावनापूर्ण वाला बताया था. अदालत ने महिला को सजा देते हुए कहा कि महिला के झूठे और दुर्भावनापूर्ण ट्वीट ने उन लोगों की गतिविधियों को उकसाया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ना और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिर करना चाहते हैं." आगे अदालत ने कहा, "कहतानी ने राज्य के प्रतीकों और अधिकारियों का अपमान करने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल किया और सुरक्षा मामलों में बंदियों की रिहाई की मांग की, जो गलत है."

जुलाई 2021 में किया था आखिरी पोस्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला समय-समय पर सऊदी अरब सरकार की आलोचना करती रहती है. उसके सोशल मीडिया अकाउंट से कथित तौर पर उन पोस्ट को रीट्वीट किया गया है जिनमें सार्वजनिक विरोध प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करने के प्रयासों की चेतावनी दी गई है, जिन्हें सऊदी अरब में बर्दाश्त नहीं किया जाता है. उसके अकाउंट से आखिरी बार जुलाई 2021 में एक पोस्ट किया गया था, उसी महीने कहतानी को हिरासत में लिया गया था. फरवरी 2022 में अदालत ने कहतानी को पहले साढ़े छह साल जेल की सजा सुनाई थी. इसके बाद उसी समय के लिए यात्रा प्रतिबंध लगा दिया गया था. अभियोजन पक्ष द्वारा कठोर सजा की अपील करने के बाद अदालत ने 45 साल की सजा सुनाई. 

ये भी पढ़ें

Odisha: ओडिशा के गांव में अचानक लाखों की संख्या में जहरीली लाल चीटियों ने बोला धावा, डर के मारे घर छोड़कर भागे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget