एक्सप्लोरर

अमेरिका-भारत-ब्राजील में कोरोना से अबतक 5 लाख संक्रमितों की मौत, 24 घंटे में आए 1.60 लाख नए मामले

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका, भारत और ब्राजील हैं. इन तीनों देशों में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज और सबसे ज्यादा मौत हुई है.

वॉशिंगटन: अमेरिका, भारत और ब्राजील में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. दुनिया के 52 फीसदी कोरोना मामले इन्हीं तीनों देश में हैं और 44 फीसदी मौत भी यहीं हुई है. अब इन तीनों देशों में कोरोना से मौत की आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया है. वहीं दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या चार करोड़ 19 लाख के पार पहुंच गई है और 11 लाख 42 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा चुकी है.

अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हैं. दुनिया के 20 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज यहीं है और 20 फीसदी मौत भी यहीं हुई है. अमेरिका में 24 घंटे में 74 हजार नए मामले आए और 970 संक्रमितों की जान चली गई. कोरोना से दूसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत में पिछले 24 घंटे में 54 हजार केस आए और 683 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 32 हजार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 503 लोगों ने दम तोड़ा है.

कुल संक्रमण और मृत्युदर वर्ल्डोमीटर के अनुसार, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 23 अक्टूबर सुबह तक बढ़कर 86 लाख 61 हजार हो गई, इसमें से 2 लाख 28 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में संक्रमितों की संख्या 77 लाख 59 हजार तक पहुंच गई है और इनमें से एक लाख 17 हजार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 53 लाख 32 हजार है, यहां एक लाख 56 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

एक्टिव केस और रिकवरी रेट अमेरिका में अबतक 55 लाख 54 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. भारत में रिकवरी रेट 89 फीसदी हैं, यानी कि कुल 77 लाख संक्रमितों में से 69 लाख लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में 7 लाख से कम एक्टिव केस हैं, इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं दुनिया के तीसरे सबसे प्रभावित देश ब्राजील में एक्टिव केस की संख्या घटकर 3 लाख 91 हजार हो गई और रिकवर हुए लोगों की संख्या 47 लाख 85 हजार है.

कोरोना का संक्रमण भले ही तेजी से फैल रहा है, लेकिन अब यह उतना घातक नहीं है. दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोना वायरस जल्द ही खत्म हो जाएगा. कई देशों के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह वायरस तेजी से कमजोर हो रहा है. महामारी की शुरुआत में इसका संक्रमण जितना घातक था, अब वह वैसा नहीं है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में Covid-19 से मृत्यु दर में 140 फीसदी की बढ़ोतरी, सरकार ने दी लॉकडाउन लगाने की चेतावनी

Coronavirus को 'फर्जी' बतानेवाले यूक्रेन के फिटनेस इन्फलुएंसर की गई जान, मौत से पहले माना जानलेवा है वायरस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget