एक्सप्लोरर

Joint Air Drill: अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और ब्रिटेन ने चीन को दिखाई आंखें, आसमान में दहाड़ रहे लड़ाकू विमान

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने एक साथ एयर ड्रिल कर चीन को कड़ा संदेश दिया है. इस ड्रिल में तीनों देशों के लड़ाकू विमान आसमान में दहाड़ते हुए नजर आए.

America Red Flag Drills: एक तरफ चीन ने दुनिया के कई देशों की नाक में दम कर रखा है दूसरी ओर अब अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने ड्रैगन को आंखें दिखाई हैं. तीनों देशों ने बुधवार (8 फरवरी) को नेवादा रेगिस्तान में ज्वाइंट एयर ड्रिल की. इस ड्रिल से इन देशों ने कहीं न कहीं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है. इससे पहले, शनिवार (4 फरवरी) को अमेरिका के एक लड़ाकू विमान ने दक्षिण कैरोलिना के तट से एक संदिग्ध चीनी 'जासूसी गुब्बारे' को मार गिराया था. 

ज्वाइंट ड्रिल को लेकर अमेरिकी वायुसेना अधिकारियों ने जानकारी दी. रेड फ्लैग चलाने वाले 414वें कॉम्बैट ट्रेनिंग स्क्वाड्रन के कमांडर और अमेरिकी वायुसेना के कर्नल जेरेड जे. हचिंसन के अनुसार, ये सैन्य अभ्यास हाल की किसी भी घटना को ध्यान में रखकर नहीं किया गया.

क्यों की गई ड्रिल?

रॉयटर्स ने हचिंसन के हवाले से कहा, '(चीन) बस तेज गति की चुनौती है, जिसके लिए हम तैयार हैं, हमें लगता है कि अगर हम चीन के लिए तैयार हैं, तो हम किसी के लिए भी तैयार हैं.' एयर मोबिलिटी फोर्स के कमांडर एयर कमोडोर जॉन लायल ने रायटर को बताया कि रेड फ्लैग अभ्यास (Red Flag Drills) के दौरान मिशन वायुसेना को 'एक ऐसे क्षेत्र में लाने के लिए था, जहां किसी दूसरे देश ने कब्जा जमाया हुआ है.'

लायल ने चीन का नाम लिए बिना कहा, '...इसलिए हमारी भूमिका उस क्षेत्र में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ने के लिए फोर्स को सपार्ट करने की है. इसी के साथ हमें उन क्षेत्रों पर हमला करना होगा, जहां दुश्मन धाक जमाकर बैठा है.' बता दें कि ब्रिटेन ने वायुसेना के अभ्यास में यूरोफाइटर टाइफून लड़ाकू जेट भी उड़ाए. रेड फ्लैग ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया ने इस विशेष ड्रिल में EA-18G ग्रोल्डर विमान का योगदान दिया.

अमेरिका और चीन के संबंध

हाल के सालों में पेंटागन ने स्व-शासित ताइवान पर बीजिंग के दबाव के बारे में बढ़ती चिंता व्यक्त की है. अमेरिकी सरकार ने चीन को अमेरिकी सेना की सर्वोच्च रणनीतिक प्राथमिकता के रूप में चिन्हित किया है. इसी के साथ यूक्रेन में आक्रमण करने वाली रूसी सेना को भी खदेड़ने के लिए अमेरिका ने अरबों डॉलर खर्च किए हैं.

वॉशिंगटन में पिछले हफ्ते यूएस सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक विलियम बर्न्स ने भी चेतावनी दी थी कि अमेरिका को 'खुफिया जानकारी के रूप में' पता था कि शी ने अपनी सेना को 2027 तक स्व-शासित ताइवान पर आक्रमण करने के लिए तैयार रहने का आदेश दिया था. 

'ताइवान को लेकर चीन गंभीर है'

बर्न्स ने जॉजटाउन विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में कहा, 'अब, इसका मतलब यह नहीं है कि चीन ने 2027, या किसी अन्य वर्ष में आक्रमण करने का फैसला किया है, बल्कि इससे पता चलता है कि ताइवान को लेकर चीन कितना गंभीर और महत्वकांक्षी है.'

ये भी पढ़ें- Turkiye Earthquake: यूक्रेन ने भी बढ़ाया मदद का हाथ, भूकंप से तबाही के बीच युद्ध क्षेत्र से बचावकर्मियों का दल तुर्किए पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget