एक्सप्लोरर

उत्तर कोरिया की पावरफुल मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका सख्त, बाइडेन प्रशासन ने की नए प्रतिबंधों की घोषणा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिकी साम्राज्यवादियों के खिलाफ अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए देश के नए प्रकार के आईसीबीएम के परीक्षण-फायरिंग का निजी तौर पर निरीक्षण किया था.

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन लगातार मिसाइल टेस्ट कर दुनिया को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. इस बीच उत्तर कोरिया की ओर से हाल में किए गए बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका ने सख्ती दिखाई है. उत्तर कोरिया के शक्तिशाली मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की है. किम जोंग उन के नए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) परीक्षण के बाद अमेरिका ने गुरुवार को रूस और उत्तर कोरिया में संस्थाओं और लोगों पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की. अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में कहा है कि टारगेटेड व्यक्तियों और संगठनों पर उत्तर कोरिया के मिसाइल कार्यक्रम में संवेदनशील वस्तुओं को स्थानांतरित करने का आरोप है.

उत्तर कोरिया की पावरफुल मिसाइल टेस्ट के बाद अमेरिका सख्त

अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से बयान में कहा गया है कि ये उपाय डीपीआरके की मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की क्षमता को बाधित करने के हमारे चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं. ये ऐसे कार्यक्रमों के प्रसारक के रूप में वैश्विक मंच पर रूस की नकारात्मक भूमिका को उजागर करते हैं. गुरुवार को उत्तर कोरिया की ओर से किया गया प्रक्षेपण काफी शक्तिशाली था. किम जोंग ने 2017 के बाद से गुरुवार को देश की सबसे शक्तिशाली मिसाइल दागा था और ऐसा प्रतीत होता है कि परमाणु-सशस्त्र राष्ट्र द्वारा परीक्षण की गई किसी भी पिछली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल की तुलना में अधिक और आगे की यात्रा की है.

अमेरिका ने नए प्रतिबंधों की घोषणा की

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिकी साम्राज्यवादियों के खिलाफ अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए देश के नए प्रकार के आईसीबीएम के परीक्षण-फायरिंग का निजी तौर पर निरीक्षण किया. स्टेट मीडिया ने इस बारे में सूचना दी है. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि बाइडेन प्रशासन ने जवाब में अर्डिस ग्रुप, पीएफके प्रोपोडशिपनिक नामक रूसी संस्थाओं और इगोर अलेक्जेंड्रोविच मिचुरिन नामक एक रूसी व्यक्ति पर प्रतिबंध लगाए हैं. इसके साथ ही उत्तर कोरियाई नागरिक री सुंग चोल और एक उत्तर कोरियाई यूनिट पर भी प्रतिबंध लगाए हैं जिसे जिसे सेकेंड एकेडमी ऑफ नेचुरल साइंस फॉरेन अफेयर्स ब्यूरो कहा जाता है. बयान में इन लोगों और संगठनों के खिलाफ आरोपों को लेकर विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रम का समर्थन करने वाले दो रूसी व्यक्तियों और तीन संगठनों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे.

ये भी पढ़ें:

बेलारूस ने दी तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी, यूक्रेन के खिलाफ रूस का कर रहा है समर्थन

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ प्रस्ताव नहीं हो पाया पारित, भारत ने वोटिंग से किया किनारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget