एक्सप्लोरर

कैलिफोर्निया: जंगलों में लगी आग से मचा हाहाकार, अभी तक 74 की मौत, 1,000 से अधिक लापता

इस आग को कैलिफोर्निया के इतिहास की सबसे भीषण आग कहा जा रहा है. कुल 74 मृतकों में से 71 उत्तरी कैलिफोर्निया में मारे गए जबकि तीन दक्षिणी कैलिफोर्निया की वुज्ले आगे में मारे गए.

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 74 हो गई है जबकि 1,000 लोग लापता हैं. सीएनएन के मुताबिक, बट काउंटी के शेरिफ और कोरोनर कोरी होनिया ने शुक्रवार शाम को कहा कि कैम्प फायर में लगी आग से 1,011 लोग लापता हैं. इसे कैलिफोर्निया के इतिहास की सबसे भीषण आग कहा जा रहा है. कुल 74 मृतकों में से 71 उत्तरी कैलिफोर्निया में मारे गए जबकि तीन दक्षिणी कैलिफोर्निया की वुज्ले आगे में मारे गए.

कैम्प फायर से 9,700 घर और 146,000 एकड़ जमीन जलकर खाक हो गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शनिवार को क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं. गवर्नर जेरी ब्राउन और गेविन न्यूसम भी उनके साथ हो सकते हैं.

आग की वजह से हो रही है हवाई उड़ानों  में दिक्कत

जंगलों में लगी इस भीषण आग से निकले धुएं और कम दृश्यता की वजह से  सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से करीब 200 उड़ानों में देरी हुई है. हवाईअड्डा के प्रवक्ता डग याकेल ने कहा कि शुक्रवार की दोपहर लगभग 15 प्रतिशत यानि 195 उड़ानों में औसतन 45 मिनट की देरी हुई. गुरुवार को, तकरीबन 500 उड़ानों में देरी हुई, जो हवाईअड्डे से कुल उड़ानों की करीब 40 फीसदी है. इस हवाईअड्डे से प्रतिदिन लगभग 1,250 उड़ानें भरी जाती हैं

गौरतलब है कि अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग ने अब आसपास के शहरों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है, जिसमें बुट्टे काउंटी के ज्यादातर शहर शामिल हैं. इसी काउंटी के अंतर्गत आने वाला पैराडाइज शहर पूरी तरह तबाह हो चुका है. उन इलाकों में आपात स्थिति बनी हुई है. दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं. पिछले दो हफ्तों से बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाए जा रहे हैं. आपको बता दें कि आठ नवंबर से धधकी इस आग को बुझाने में 3,300 दमकलकर्मी जुटे हैं. शुक्रवार तक 67 फीसदी आग पर काबू पाया गया.

नायडू के बाद अब ममता बनर्जी ने राज्य में CBI की खुली एंट्री रोकी, कहा- राजनीतिक हथियार बन चुकी है ये एजेंसी

पटना में आज उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLSP की बड़ी बैठक, NDA में रहने या छोड़ने का हो सकता है एलान

सबरीमाला मंदिर में बिना एंट्री के एयरपोर्ट से ही मुंबई लौटी तृप्ति देसाई, हिंदूवादी संगठनों ने बुलाया केरल बंद

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget