एक्सप्लोरर

पुतिन के विरोधी एलेक्सी नवलनी की रहस्यमयी मौत की क्या थी वजह?

Alexei Navalny Died: पश्चिमी देशों की प्रतिक्रियाओं के बाद क्रेमलिन की तरफ से भी बयान आया है. उसका कहना है नवलनी के निधन पर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया काफी उग्र और अस्वीकार्य है.

Alexei Navalny Died: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की शुक्रवार (16 फरवरी 2024) को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. नवलनी के अचानक निधन से हर कोई हैरान है. औचक मृत्यु सिंड्रोम' (Sudden Death Syndrome) की वजह से उनकी मौत हुई थी. फिलहाल उनके मृत शरीर की जांच हो रही है. जांच प्रकिया पूरी होने के बाद उनका शरीर उनके परिवार वालों को सौंप दिया जाएगा.

47 वर्षीय नवलनी को मध्य रूस के एक जेल में रखा गया था. सुबह के समय जब वह टहल रहे थे तो अचानक से उन्हें घबराहट होने लगी. इसकी जानकारी उन्होंने कर्मचारियों को दी और कुछ देर बाद बेहोश हो गए. उन्हें आनन-फानन में शुरुआती उपचार दिया गया, लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी. उन्होंने जेल में ही दम तोड़ दिया.

जो बाइडेन का बयान

नवलनी की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई पश्चिमी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. इन नेताओं का कहना है कि नवलनी की मौत के जिम्मेदार मौजूदा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैं. 

पश्चिमी देशों की इन प्रतिक्रियाओं के बाद क्रेमलिन की तरफ से बयान आया है. उसका कहना है नवलनी के निधन पर पश्चिमी देशों की प्रतिक्रिया काफी उग्र और अस्वीकार्य है. नवलनी के निधन पर अब तक पुतिन का बयान सामने नहीं आया है.

बेटे को देखने पहुंचीं ल्यूडमिला

नवलनी की 69 वर्षीय मां ल्यूडमिला को जब इसकी सुचना मिली तो वह माइनस 30 डिग्री सेल्सियस (माइनस 22 डिग्री फारेनहाइट) की कड़कड़ाती ठंड के बीच अपने बेटे को देखने के लिए पहुंची. ल्यूडमिला को नवलनी के निधन की जानकारी दोपहर 2:17 बजे (स्थानीय समय 0917 GMT) पर मिली थी.

नवलनी के एंटी करप्शन फाउंडेशन को चलाने वाले इवान जदानोव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ''जब एलेक्सी के वकील और मां आज सुबह वहां पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि नवलनी की मौत का कारण औचक मृत्यु सिंड्रोम था.''

औचक मृत्यु सिंड्रोम को आसान शब्दों में समझें तो यह अचानक हृदय गति के रुकने से होती है. नवलनी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि शव कहां है. उनकी मां को बताया गया है कि शव को जेल परिसर के पास सालेकहार्ड ले जाया गया है. हालांकि, जब वह मुर्दाघर पहुंचीं तो वह बंद था.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रावलपिंडी कमिश्नर के आरोपों का दिया जवाब, जानें धांधली को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget