एक्सप्लोरर

Alaska Triangle: बरमूडा ट्रायंगल से अधिक खतरनाक हुआ अलास्का, 20 हजार लोगों को निगल चुकी है ये रहस्यमयी जगह

Alaska Triangle: बरमूडा ट्रायंगल का नाम तो सभी ने सुना है, लेकिन उत्तरी अमेरिका के पश्चिम-उत्तर कोने में मौजूद अलास्का ट्रायंगल कहीं इससे भी खतरनाक है. जिसके रहस्य से अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है.

Alaska Triangle: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक आजतक समझ नहीं पाए हैं. वहीं कुछ ऐसे स्थान हैं, जहां जाने पर लोग गायब हो जाते हैं. अलास्का ट्रायंगल भी इन्ही जगहों में शामिल है, जहां से करीब 20 हजार लोग लापता हो चुके हैं. इस जगह पर जाने के बाद मनुष्य के साथ उसके विमान का भी पता नहीं चलता है. दुनिया का ध्यान अलास्का ट्रायंगल पर तब गया, जब साल 1972 में दो अमेरिकी राजनेताओं को ले जा रहा एक छोटा विमान एंकोरेज से जूनो के रास्ते में अचानक लापता हो गया. इस घटना के बाद यहां पर गायब होने वाले लोगों पर दुनिया ने नजर रखना शुरू किया. अब यह एक ऐसी रहस्यमयी जगह बन गई है, जहां लापता होने के सबसे अधिक अनसुलझे मामले हैं. 

IFLScience ने अपनी रिपोर्ट ने बताया कि अलास्का दक्षिण में एंकोरेज, जूनो के तीन बिंदुओं और उत्तरी तटीय शहर उटकियागविक के पास मौजूद है. अलास्का त्रिभुज पर 20 हजार से ज्यादा लोग लापता हो चुके हैं, जिसके बाद यह रहस्यमयी स्थान बन गया है. बरमूडा ट्रायंगल में लोगों का गायब होना, दुनिया को चौंकाता रहा है लेकिन अब अलास्का भी हैरान कर रहा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 1972 में यूएस के नेता थॉमस हेल बोग्स सीनियर तीन अन्य लोगों के साथ इसी इलाके से विमान समेत गायब हो गए थे. चारों लोगों का पता लगाने के लिए तमाम प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक विमान और उनके शवों का कोई पता नहीं चला. 

20 साल बाद गायब हुए शख्स की मिली थी खोपड़ी
अलास्का से ही एक और गायब होने का मामला काफी प्रचलित है. बताया जाता है कि 25 वर्षीय न्यू यॉर्कर गैरी फ्रैंक सोदरडेन 1970 की दशक में अलास्का के जंगलों में शिकार करने गए थे, लेकिन वे कभी वापस नहीं लौटे. इस घटना के दो दशक बाद साही नदी के किनारे एक मानव खोपड़ी मिली थी, जिसकी जांच करने के बाद साल 2022 में निष्कर्ष निकाला गया कि यह खोपड़ी सोदरडेन की थी. माना जाता है कि किसी भालू ने उनको मार डाला था. 

अलास्का ट्रायंगल को लेकर किए गए दावे
अलास्का ट्रायंगल से गायब होने की कई अन्य घटनाओं में एक्सपर्ट अलग-अलग दावे करते हैं. कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर बहुत अधिक चुंबकीय गतिविधि है जो लोगों को अपनी ओर खींच लेती है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर एलियंस रहते हैं जो किसी भी मानव गतिविधि को स्वीकार नहीं करते हैं.

इसके अलावा इस जगह को लेकर जो सबसे सरल थ्योरी दी गई है, वह ये है कि यह विशाल भूमि जंगल और प्राकृतिक खतरों से भरी है. यहां घने जंगल और उबड़-खाबड़ पर्वत श्रृंखलाएं हैं. अलास्का का बेहद ठंडा मौसम है और यहां पर बहुत सारे भालू हैं. फिलहाल अभी तक किसी ने इस जगह पर गायब होने वाले लोगों को लेकर स्पष्ट वजह नहीं बताई है. 

यह भी पढ़ेंः फांसी देने के मामले में चीन के बाद ईरान सबसे ऊपर, जानें इस साल कितने सौ लोगों को दी गई मौत की सजा, UN ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- 'अवैध कब्जे वाले...'
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- 'अवैध कब्जे वाले...'
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
'डील नहीं हुई तो हमला तय', ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी
8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget