एक्सप्लोरर

Al-Zawahiri Killed: सऊदी अरब ने अल-कायदा चीफ के खिलाफ अमेरिका के एक्शन का किया समर्थन, जवाहिरी को लेकर ये कहा

Saudi Arabia News: अमेरिकी हमले में अल-कायदा चीफ अल-जवाहिरी की मौत को लेकर दुनिया के तमाम देश अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. दुनिया के ज्यादातर देश अमेरिका के इस एक्शन पर उसका समर्थन कर रहे हैं.

Saudi Arabia Reaction On Al-Zawahiri Killing: आतंकवादी संगठन अल कायदा चीफ अयमान अल जवाहिरी (Al-Qaeda  Chief Ayman Al-Zawahiri) को मार गिराया गया है. अमेरिका (America) ने काबुल (Kabul) में ड्रोन हमले (Drone Attack) में जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की है. अमेरिकी हमले में जवाहिरी की मौत की खबर को लेकर दुनियाभर के तमाम देश अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

सऊदी अरब (Saudi Arabia) ने भी अल कायदा प्रमुख की मौत पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की है. समाचार एजेंसी ने विदेश मंत्री के एक बयान का हवाला देते कहा है कि सऊदी अरब ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (America President Joe Biden) की उस घोषणा का स्वागत किया है जिसमें अल कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी के मारे जाने की पुष्टि की गई है. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, "जवाहिरी एक खतरनाक आतंकी संगठन का सरगना था जिसने अमेरिका समेत सऊदी अरब में कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया." 

अमेरिका को 9/11 हमले के बाद से थी तलाश

बता दें कि अमेरिका ने ड्रोन हमले में अल कायदा चीफ अल जवाहिरी को मार गिराया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जवाहिरी की मौत की पुष्टि की. 71 साल का जवाहिरी अमेरिकी हमले में मारे गए ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से आतंकवादी संगठन अल कायदा का लीडर था. जिस समय जवाहिरी पर हमला किया गया वह काबुल के एक बहुमंजिला इमारत में छिपा हुआ था. जवाहिरी 9/11 हमले की साजिश में शामिल था. इस हमले में 3 हजार के करीब लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिका को तभी से जवाहिरी की तलाश थी. अल जवाहिरी पर 25 मिलीयन डॉलर का इनाम घोषित था.  

अमेरिका पिछले छह महीने से जवाहिरी के खिलाफ सीक्रेट ऑपरेशन चला रहा था. अमेरिका को बड़ी कामयाबी इस साल अप्रैल के महीने में उस समय लगी जब उसे पता चला कि जवाहिरी काबुल में छिपा हुआ है. अमेरिका (America) तभी से उसके हर एक एक्शन पर अपनी नजर बनाए हुए था. 29 जुलाई को अमेरिका को मौका मिलते ही उसने जवाहिरी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. 

इसे भी पढ़ेंः-

Al-Zawahiri Killed: अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा का चीफ अल-जवाहिरी, बाइडेन बोले- अब इंसाफ हुआ

अब Aadhaar से लिंक होगी आपकी Voter ID, चुनाव आयोग ने शुरू किया अभियान, जानें क्या है खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget