एक्सप्लोरर

अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए अल-जवाहिरी के जिंदा होने का दावा, अल कायदा के वीडियो में सुनाई दे रही आवाज

Terrorist Al-Zawahiri: आतंकी अल-जवाहिरी को अमेरिका ने इसी साल 31 जुलाई को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ड्रोन हमले में मार गिराया था.

Al Qaeda Released New Video: अलकायदा ने एक नया वीडियो जारी किया है जिसमें खूंखार आतंकी अल-जवाहिरी की आवाज सुनाई दे रही है. इस वीडियो के जरिये आतंकी संगठन ने दावा किया है कि उसका नेता जिंदा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल-कायदा ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को 35 मिनट के इस वीडियो को जारी किया है. 

आतंकवादी संगठन ने दावा किया है कि यह रिकॉर्डिंग अल-जवाहिरी की है. हालांकि, रिकॉर्डिंग कब की गई है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है. इसके कंटेंट से भी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. इस वीडियो को जारी करके अलकायदा अमेरिका को संदेश देना चाहता है कि उसका नेता अभी जिंदा है और उससे बदला लेगा. 

अमेरिका ने ड्रोन हमले में मारा था

बता दें कि अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में लादेन के साथ अल-जवाहिरी भी शामिल था. लादेन को मारने के बाद से अमेरिका की खुफिया एजेंसियां अल-जवाहिरी को पूरी दुनिया में तलाश रही थीं. अल-जवाहिरी को अमेरिका ने इसी साल 31 जुलाई को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक ड्रोन हमले में मार गिराया था. माना जा रहा है कि तालिबान और पाकिस्तान दोनों उसकी मदद कर रहे थे. 

नहीं मिला था अल-जवाहिरी का शव

अमेरिका के ड्रोन हमले में मारे गए अल-जवाहिरी का शव नहीं मिला था. अमेरिका का दावा है कि ड्रोन हमला इतना सटीक और ताकतवर था कि शव के परखच्चे उड़ गए थे. वहीं, अलकायदा का कहना है कि उसका नेता मरा ही नहीं है. तालिबान का भी कहना है कि जिस घर पर अमेरिका ने ड्रोन स्टाइक की, वो खाली था. वहां कोई नहीं रहता था. बता दे कि आतंकी संगठन लगातार अपने नेता को जिंदा साबित करने की कोशिश कर रहा है और अमेरिका को धमकी दे रहा है.  

'मरने वाला आतंकी जवाहिरी ही था'

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन स्ट्राइक अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA की स्पेशल टीम ने की थी. अगस्त 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से ही जवाहिरी काबुल में रह रहा था. काबुल में अमेरिकी एजेंसियों से जुड़े लोग पिछले 6 महीने से लगातार उसका पीछा कर रहे थे. उसके परिवार और करीबियों पर भी बारीकी से नजर रखी गई थी. 

ये भी पढ़ें- Durand Line: पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सरहद पर क्यों होता है खूनी संघर्ष? कभी रहे थे मधुर संबंध, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget