एक्सप्लोरर

Al-Qaeda Threat: अल-कायदा बस एक साल में फिर से अमेरिका पर हमला करने में हो जाएगा सक्षम- रिपोर्ट

Al-Qaeda Threat: अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी और तालिबान के कब्जे के बाद सुरक्षा एक्सपर्ट की तरफ से यह माना जा रहा है कि क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ेंगी.

US On Al-Qaeda Threat: अल-कायदा अधिकतम एक या फिर दो साल में इतना सक्षम हो जाएगा कि वह अफगानिस्तान से अमेरिका पर हमला कर सकता है. ब्लूमबर्ग ने दो अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का हवाला दिया है, जिन्होंने यह दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, तालिबान के कब्जे के बाद ही से ही इस आतंकी संगठन ने अफगानिस्तान में अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं और अगर यह कोई संकेत है, तो आतंकवादी समूह एक या दो साल में काफी मजबूत हो जाएगा.

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की तरफ से यह दावा ऐसे वक्त पर किया गया है जब अल-कायदा सरगना अयमान अल-जवाहिरी का एक वीडियो सामने आया है. अल-जवाहिरी के बारे में इससे पहले ये खबर थी कि उसकी मौत हो चुकी है. लेकिन अमेरिका पर हुए 9/11 आंतकी हमले की 20वीं बरसी पर अलकायदा ने यह वीडियो जारी किया, जिसमें जवाहिरी दिखे.

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूरी तरह से वापसी और तालिबान के कब्जे के बाद सुरक्षा एक्सपर्ट की तरफ से यह माना जा रहा है कि क्षेत्र में आतंकी गतिविधियां बढ़ेंगी. हालांकि, तालिबान की अंतरिम सरकार ने जोर देकर कहा है कि वे अपनी सरजमीं को आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे. वैसे तालिबान की सरकार में ही कई ऐसे आतंकी शामिल हैं, जिन पर यूएन ने प्रतिबंध लगाया हुआ है. 

डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा, "मौजूदा आकलन के हिसाब से अल-कायदा कम से कम एक से दो साल में अमेरिका को खतरे में डालने की अपनी क्षमता विकसित कर सकता है. इससे पहले, सैनिकों की वापसी को पूरा करते हुए, पेंटागन ने कहा था कि उसके पास देश की रक्षा करने के लिए "ओवर द होरिजन" क्षमताएं होंगी. काबुल एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को विस्फोट के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में दो हमले किए थे. बेरियर ने कहा- "हम सभी प्रकार के स्रोतों के साथ अफगानिस्तान में वापस पहुंच प्राप्त करने के तरीकों के बारे में सोच रहे हैं."

ये भी पढ़ें:

अमेरिका पर एक और बड़े हमले की चेतावनी, 9/11 की 20वीं बरसी पर फिर जिंदा हुआ अलकायदा का मुखिया अल जवाहिरी

Afghanistan News: सरकार गठन के हफ्तेभर बाद बोले अफगानिस्तान के विदेश मंत्री, आतंकियों के लिए नहीं होने देंगे सरजमीं का इस्तेमाल, दी ये चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Embed widget