एक्सप्लोरर

Fight In Cockpit: विमान के कॉकपिट में पायलटों ने एक-दूसरे से की हाथापाई, लिया गया ये एक्शन

Air France: फ्रांस की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बीईए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस घटना के बारे में उसे सूचित नहीं किया गया था क्योंकि पायलटों के बीच हाथापाई से उड़ान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था.

Pilots Fights In Cockpit: जेनेवा (Geneva) से पेरिस (Paris) की फ्लाइट के दौरान कॉकपिट (Cockpit) में लड़ाई करने वाले एयर फ्रांस (Air France) के दो पायलटों को सस्पेंड (Suspend) कर दिया गया है. ये घटना जून के महीने में घटित हुई थी जिस समय दोनों पायलटों ने एक-दूसरे के साथ कॉकपिट में हाथापाई की थी. एयर फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि पायलटों की हाथापाई का कोई असर फ्लाइट पर नहीं पड़ा और वह सुरक्षित लैंडिंग की गई. एयरलाइन के कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कंपनी प्रतिबद्ध है

लॉ ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के उड़ान भरते ही किसी बात को लेकर पायलट और को-पायलट की बीच लड़ाई शुरू हो गई. लड़ाई के दौरान दोनों पायलटों ने एक-दूसरे का कॉलर पकड़ा  और हाथापाई की. झगड़ा बढ़ता देख फ्लाइट के क्रू को बीच-बचाव कराना पड़ा. किसी तरह से क्रू मेंबर ने दोनों पायलटों के बीच झगड़ा शांत कराया. 

जांच एजेंसी कि रिपोर्ट में सामने आई ये बात

बता दें कि एयर फ्रांस की जांच एजेंसी बीईए ने बुधवार को इस मामले के संबंध में एक रिपोर्ट जारी की जिसके बाद ही उड़ान के दौरान पायलटों के बीच हाथापाई की ये खबर सामने निकल कर आई. बीईए की रिपोर्ट में कहा गया है कि एयर फ्रांस के कुछ पायलटों में सुरक्षा घटनाओं के दौरान प्रक्रियाओं के संबंध में कठोरता का अभाव है. फ्रांस की इन्वेस्टिगेशन एजेंसी बीईए ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि इस घटना के बारे में उसे सूचित नहीं किया गया था क्योंकि पायलटों के बीच हाथापाई से उड़ान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था. 

ईंधन लीक मामले पर क्या कहा?

बीईए ने साल 2020 के दिसंबर महीने में घटित एक अन्य घटना के संबंध में रिपोर्ट पेश की है. जिसमें चाड के ऊपर से यात्रा कर रहे एक एयरबस ए330 के पायलटों ने ऊंचाई पर पाया कि विमान के टैंकों से 1.4 टन ईंधन गायब था. रिपोर्ट में निष्कर्ष निकाला गया है कि चालक दल ने सुरक्षा प्रक्रियाओं को टाल दिया और जिससे विमान में आग लगने का जोखिम बढ़ गया. हालांकि, विमान को सुरक्षित चाड में लैंड कर लिया गया था.  

इसे भी पढ़ेंः-

Ghulam Nabi Azad: ‘कांग्रेस में अनपढ़ों की जमात, पार्टी छोड़ने पर किया गया मजबूर’, इस्तीफे के बाद गुलाम नबी का तीखा हमला

जानिए- क्या है श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद जिस पर हाईकोर्ट ने अदालत को दिया चार महीने में फैसला सुनाने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget