एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: 370 हटने के बाद पहली बार दिखा सैयद सलाउद्दीन, आतंक फैलाने के लिए पाक से मांगी मदद

भारतीय जांच एजेंसी NIA ने सैयद सलाउद्दीन को मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में डाल रखा है. सलाउद्दीन का संगठन हिज्बुल कश्मीर समेत पूरे देश में कई बार कायराना हमले करा चुका है.

नई दिल्ली: 370 हटने के बाद सरकार की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि कश्मीर में अमन चैन की बहार है. लेकिन आतंकी संगठनों को ये रास नहीं आ रहा है. आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने वीडियो जारी कर ना सिर्फ भारत के खिलाफ जहर उगला है. पाकिस्तान से हथियार के लिए मदद भी मांगी है. सलाउद्दीन ने वीडियो जारी कर कहा, ''हमें ठोस मदद की जरूरत है जिससे जालिमों का साम्राज्य खत्म हो जाए, अगर इसमें कोई दिक्कत है तो हर कश्मीरी बंदूक उठाने को तैयार है.

कश्मीर के बडगाम में पैदा हुआ सैयद सलाहुद्दीन जिस आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का सरगना है वो कश्मीरी युवाओं को बरगला कर उन्हें अपने संगठन में शामिल करता है और फिर उन्हें जंग में झोंक देता है.

कश्मीर से बरगलाए नौजवानों को पाकिस्तान में ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद उन्हें अपने ही लोगों का खून बहाने के लिए छोड़ दिया जाता है. इन संगठनों को पाकिस्तान ना सिर्फ ट्रेनिंग मुहैया कराता है, उन्हें हथियार और गोला बारूद भी दिया जाता है. सैयद सलाहुद्दीन अपने आकाओं से उसी की मांग कर रहा है.

वीडियो में सलाउद्दीन कहता है, ''ये पाकिस्तान की जिम्मेदारी है कि हमें और कश्मीरी युवाओं को हथियार मुहैया कराए जिससे वो अल्लाह के सहारे 9 लाख भारतीय फौजों को कश्मीर से बाहर निकाल दें साथ ही भारतीय फौजों की कमर तोड़ दे.''

कौन है आतंक का आका सैयद सलाउद्दीन सैयद सलाउद्दीन को भारतीय जांच एजेंसी NIA ने मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में डाल रखा है, अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भी इसे जून 2017 में इंटरनेशनल आतंकवादी घोषित किया था. भारत के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाला सलाउद्दीन का संगठन हिज्बुल कश्मीर समेत पूरे देश में कई बार कायराना हमले करा चुका है. अप्रैल 2014 में जम्मू कश्मीर में हुए बम धमाकों की जिम्मेदारी भी सैयद सलाउद्दीन के आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने ही ली थी. इस हमले में 17 लोग घायल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
ट्रंप के खास तक पहुंचे चीनी जासूस के तार, Nvidia के CEO को किया टारगेट! व्हाइट हाउस में हड़कंप
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
जिनपिंग को सताया तख्तापलट का डर! सेना के 16 जनरलों समेत 33 टॉप लीडर बर्खास्त
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget