एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: काबुल में एक शादी समारोह में आत्मघाती धमाके में 63 लोगों की मौत, 182 घायल

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से एक दिल-दहलाने वाली घटना सामने आई है. इस मामले में 63 लोग मारे गए हैं और 182 लोग घायल हुए हैं. बम ब्लास्ट को एक शादी समारोह में अंजाम दिया गया. इस समारोह में 1000 से अधिक लोग आमंत्रित थे.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार रात को एक शादी समारोह में आत्मघाती बम हमले में कम से कम 63 लोग मारे गए और 182 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया, ‘‘घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.’’

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शादी में 1,000 से अधिक लोग आमंत्रित थे. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यह इस साल काबुल में अब तक का सबसे वीभत्स हमला हो सकता है. बता दें कि तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों ही काबुल में हमले करते रहते हैं. प्रत्यक्षदर्शी गुल मोहम्मद ने बताया कि विस्फोट उस मंच के पास हुआ जहां संगीतकार थे जिससे वहां मौजूद सभी युवा, बच्चे और बाकी लोग मारे गए. हमले में घायल हुए एक व्यक्ति मोहम्मद तूफान ने बताया कि कई मेहमान मारे गए.

हमले में बचे अहमद ओमीद ने बताया, ‘‘कई लोग मारे गए और जख्मी हो गए. मैं दूसरे कमरे में दूल्हे के साथ था जब हमने धमाके की आवाज सुनी. मैं किसी को ढूंढ नहीं पाया. सभी लोग हॉल के आसपास पड़े हुए थे.’’ राष्ट्रपति अशरफ गनी के प्रवक्ता सादिक सिद्दीकी ने कहा, ‘‘काबुल में एक वेडिंग हॉल में आत्मघाती हमले की खबर से बहुत दुखी हूं. हमारे लोगों के खिलाफ एक जघन्य अपराध, यह कैसे मुमकिन है कि किसी व्यक्ति को प्रशिक्षण दो और उसे एक शादी में जाकर खुद को उड़ाने के लिए कहो.’’

अल्पसंख्यक शिया हजारा समुदाय का घर कहे जाने वाले पश्चिम काबुल के दुबई सिटी वेडिंग हॉल में यह विस्फोट हुआ है. सात अगस्त को इसी इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए तालिबान ने कार बम विस्फोट किया था जिसमें 14 लोग मारे गए थे और 145 घायल हुए थे.

दक्षिण कोरिया में पाकिस्तानियों ने लगाए भारत विरोधी नारे, शाजिया इल्मी ने दिया करारा जवाब

AIIMS में आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स और नमूने बरबाद

कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू, काम कर रहे हैं 50 हजार लैंडलाइन फोन, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
ग्रीन कार्ड नियमों पर अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप ने फिर बदले नियम, प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, भारतीयों को कैसे होगा फायदा?
ग्रीन कार्ड नियमों पर अमेरिका का यू-टर्न, ट्रंप ने फिर बदले नियम, प्रवासियों की बल्ले-बल्ले, भारतीयों को कैसे होगा फायदा?
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब

वीडियोज

Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी, कई हादसों में मौतें और भारी नुकसान | Breaking News
Ghaziabad Surya Case: इलाके में इंसाफ की मांग हुई तेज| Khora Murder | Breaking News | Latest News
UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल से क्यों घबराया तुर्की? ग्रीस संग डील की चर्चा से टेंशन में एर्दोगन, एक्सपर्ट ने खोले राज
बिहार सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, टेंडर घोटाले में हुई कार्रवाई
बिहार सरकार ने इन दो IAS अधिकारियों को किया सस्पेंड, टेंडर घोटाले में हुई कार्रवाई
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
बूंद-बूंद को तरस गया पाकिस्तान का कराची, पहलगाम आतंकी हमले पर बुरी तरह पछता रहे होंगे आसिम मुनीर!
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Upcoming Movies: जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी', 'जन नायकन' बनेंगे CM विजय
जून में साउथ फिल्मों का हल्लाबोल, एक्शन मोड में सामंथा तो कुश्ती के मैदान में 'पेड्डी'
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
3900 KM दूर चीन में बैठे डॉक्टर ने कर दी भारत में सर्जरी, हैदराबाद में हुआ ये हैरान कर देने वाला कारनामा, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Embed widget