एक्सप्लोरर

Afghanistan: कैसी है तालिबान के शासन में बनी पहली 'सुपर कार', जानें कितना आया खर्च और क्या है खासियत

Taliban Supercar: कार निर्माता कंपनी ईएनटीओपी के सीईओ मोहम्मद रिजा अहमदी ने मीडिया को बताया कि 'सुपरकार' विश्व मंच पर अफगानिस्तान (Afghanistan) की छवि को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

Taliban Unveil Indigenously Built Supercar: अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) शासन ने अपनी स्वदेश निर्मित 'सुपरकार' से पर्दा हटा दिया है. इस कार का नाम माडा-9 दिया गया है. जानकारी के मुताबिक इस सुपरकार को विकसित करने में 5 साल से अधिक का वक्त लगा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कार के विकास की जिम्मेदारी ENTOP और अफगानिस्तान तकनीकी व्यावसायिक संस्थान (ATVI) के कम से कम 30 इंजीनियरों ने किया था. 

प्रोटोटाइप माडा 9 (Mada 9) एक संशोधित टोयोटा कोरोला इंजन से संचालित है. इस कार की अंदरूनी डिज़ाइनिंग का काम अभी बाकी है.

तालिबान के राज में बनी पहली 'सुपर कार'

तालिबान शासन में निर्मित पहली सुपरकार के परफॉर्मेंस के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं. हालांकि ATVI के प्रमुख गुलाम हैदर शहामत ने अफगानिस्तान के TOLO न्यूज को बताया कि मॉडिफिकेशन इस तरह से किया गया है कि अगर आप कार की स्पीड बढ़ाते हैं तो इंजन काफी पावरफुल होगा. शुक्रवार को कार का अनावरण करते हुए तालिबान के शिक्षा मंत्री अब्दुल बाकी हक्कानी ने कहा कि कैसे कार तालिबान शासन की आधुनिक विज्ञान के प्रति प्रतिबद्धता को साबित करती है.

पांच साल से जारी है काम

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में टेक्निकल एजुकेशन के प्रमुख मौलवी गुलाम हैदर शहामत ने बताया कि इस गाड़ी पर काम पांच साल से जारी था यानी पूर्व सरकार में इस पर काम शुरू किया गया था, लेकिन ये काम पूरा नहीं हुआ था. उन्होंने दावा किया कि इस सुपर कार के निर्माण का काम तालिबान के शासन में आने के बाद पूरा हुआ. हालांकि कार में इंटीरियर का काम अभी बाकी है. अब तक 40 से 50 हज़ार डॉलर तक ख़र्च हो चुका है' और इसकी अंदरूनी डिज़ाइनिंग और इसे पूरा करने में ख़र्च आएगा.

कार से बदलेगी अफगानिस्तान की छवि?

इसके अलावा, कार निर्माता कंपनी ईएनटीओपी के सीईओ मोहम्मद रिजा अहमदी ने मीडिया को बताया कि सुपरकार लोगों को ज्ञान का मूल्य बताएगी. ये विश्व मंच पर अफगानिस्तान की छवि को बदलने में मदद करेगी. कार को लॉन्च करने की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि कार निर्माता कंपनी के सीईओ ने कहा कि कार पहले अफगानिस्तान में अपनी यात्रा शुरू करेगी और फिर ये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाएगी.

जानकारी के मुताबिक अफगानिस्तान (Afghanistan) सरकार की ये कोशिश भी है कि कतर में इस साल होने वाले गाड़ियों के प्रदर्शन में इस सुपर कार यानी माडा 9 (Supercar Mada 9) को भी पेश किया जाए.

ये भी पढ़ें: 100 पत्नी, 500 बच्चे, इस शख्स की कहानी दुनियाभर में चर्चा का विषय क्यों बनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget