एक्सप्लोरर

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान में हुए आतंकी हमले की अफगानिस्तान करेगा जांच, चीन से जुड़ा है मामला

Pakistan News: पाकिस्तान के बीशम में हुए हमले में चीनी इंजीनियरों की मौत ने शहबाज शरीफ को परेशानी में डाल दिया है. ड्रैगन की फटकार के बाद पाकिस्तान ने अब अफगानिस्तान से मदद मांगी है.

Attack on Chinese Engineers: पाकिस्तान के खैबरपख्तूनख्वा प्रांत में चीनी इंजीनियरों के काफिले पर हुए हमले के बाद से ड्रैगन नाराज है. इस आत्मघाती हमले में 5 चीनी इंजीनियरों समेत एक पाकिस्तानी ड्राइवर की मौत हो गई थी. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान में बैठे टीटीपी के आतंकियों ने बीशम में हमला कराया. दूसरी तरफ चीन पाकिस्तान पर अपने इंजीनियरों की सुरक्षा का दबाव बना रहा है. गुरुवार को पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल तालिबानी अफगानिस्तान पहुंचा. राजधानी काबुल में दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बैठक हुई. इस दौरान पाकिस्तान की तरफ से चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले का मुद्दा उठाते हुए 'सुरक्षा सहयोग' की मांग की गई.

खैबरपख्तूनख्वा में मारे गए सभी चीनी इंजीनियर दासू डैम परियोजना में काम कर रहे थे. पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी पिछले सप्ताह ही कह चुके हैं कि इस हमले की योजना अफगानिस्तान में बनी है. उन्होंने अफगानिस्तान की सरकार से आरोपियों को सौंपने की मांग की थी. दूसरी तरफ तालिबानी सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. साथ ही कहा कि पाकिस्तान अपनी नाकामी छुपाने के लिए अफगानिस्तान पर आरोप लगाना बंद करे. अभी तक किसी भी समूह ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, टीटीपी ने कहा वह इसमें शामिल नहीं है.

काबुल में पहुंचा पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हुई हालिया मीटिंग के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की है. विदेश कार्यालय ने कहा, पीएम शहबाज शरीफ के निर्देश पर आंतरिक सचिव खुर्रम आगा ने अफगानिस्तान का दौरा किया. खुर्रम आगा की अफगान सरकार के उप मंत्री मोहम्मद नबी ओमारी के साथ बैठक हुई. इस दौरान पाकिस्तान ने चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले में अपराधियों को पकड़ने में अफगानिस्तान से सहायता मांगी. इस दौरान तालिबान ने कहा कि वह किसी भी देश के खिलाफ आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी धरती का इस्तेमाल नहीं होने देगा.

आतंकी हमले की जांच करेगा अफगानिस्तान
पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बताया कि इस हमले की जांच के लिए अफगानिस्तान सहमत हुआ है. दरअसल, चीनी इंजीनियरों पर हुए हमले के बाद ड्रैगन काफी नाराज हो गया था. हमले के तुरंत बाद खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चीनी दूतावास पहुंचे थे. इस दौरान चीन ने अपराधियों को पकड़ने और उनपर कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन पाकिस्तान अभी तक इस मसले में कुछ नहीं कर पाया है. पाकिस्तान ने हाल में अपने एक बयान में कहा था कि हमला करने वाला शख्स अफगान नागरिक था. 

यह भी पढ़ेंः Maldives News: भारत को लेकर फिर मालदीव में बवाल! समुद्र से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाज रोकने...'
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाज रोकने...'
US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget