एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: 24 घंटे में दूसरा भयानक भूकंप, भारत ने भेजी मदद, अब तक 1400 मौत, जानें Latest Update

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में सोमवार को आए तगड़े भूकंप के बाद भारी तबाही हुई, जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं.

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में सोमवार (01 सितंबर, 2025) को आए तगड़े भूकंप के महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बार धरती हिली है. देश के साउथ-ईस्ट हिस्से में मंगलवार (2 सितंबर) को 5.5 तीव्रता का भूकंप आया. एक दिन पहले आए भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी, जिसमें 1400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन हजार से ज्यादा लोग घायल हैं. 

भूकंप की वजह से रेस्क्यू पर असर 

अफगानिस्तान की नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के प्रवक्ता यूसुफ हमाद ने AP को बताया, 'घायल लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है इसलिए आंकड़े आगे बढ़ सकते हैं.' अधिकारियों ने बताया कि पहले भूकंप से हुए भूस्खलन ने मुख्य मार्गों को ब्लॉक कर दिया है, जिससे राहत और आपातकालीन टीमें समय पर प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पा रही हैं.

PM मोदी ने जताया दुख

अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप से जानमाल के नुकसान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं साझा कीं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने की बात

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगानिस्तान में हुई आपदा पर चिंता जताते हुए वहां के लोगों के साथ भारत की एकजुटता दिखाई और मदद का आश्वासन दिया. जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी से फोन पर बातचीत की और रविवार रात आए भूकंप में हुई हानि पर संवेदना व्यक्त की. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इस दुख की घड़ी में भारत की ओर से पूरा समर्थन देने की बात दोहराई.

भारत ने काबुल को पहुंचाई मदद

भारत ने काबुल में 1,000 परिवारों के लिए टेंट उपलब्ध कराए हैं और भारतीय मिशन ने काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भेजी है. अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी जयशंकर और मुत्ताकी के बीच हुई बातचीत की पुष्टि की और मुत्ताकी ने अफगान नागरिकों तक मदद पहुंचाने के लिए भारत का धन्यवाद किया.

यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कही ये बात

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर टर्क ने पूर्वी अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुःख व्यक्त किया. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'इस विनाशकारी भूकंप के बाद अफगानिस्तान के लोगों के साथ मेरी संवेदना और एकजुटता है. यह देश पहले से ही कई कठिनाइयों का सामना कर रहा है.'

यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि अफगानिस्तान में यूएन टीमों को तुरंत सक्रिय कर दिया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- 'इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर...'
अमेरिका ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप के रक्षा सचिव हेगसेथ बोले- 'इंडिया अहम पिलर, हम दोनों मिलकर...'
'भारत दुनिया के पावर सेंटर्स में से एक', ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने इंडिया को लेकर और क्या कहा?
'भारत दुनिया के पावर सेंटर्स में से एक', ट्रंप के विशेष दूत सर्जियो गोर ने इंडिया को लेकर और क्या कहा?

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या हत्याकांड का खौफनाक वीडियो आया सामने! | Khora | Breaking
Ghaziabad Surya Case: युवक की मौत का चौंकाने वाला वीडियो आया सामने | Khora Murder | Breaking News
CNG Price Hike: आम जनता को महंगाई का बड़ा झटका! सीएनजी की कीमतों में अचानक हुआ भारी उछाल! | Mumbai
Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
होर्मुज स्ट्रेट कैसे बना जंग का अखाड़ा? ईरान ने रखी शर्त तो भड़के ट्रंप ने कर दिया था नाकेबंदी का ऐलान
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
बिहार में बस यात्रियों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, 1 जून से देना होगा ज्यादा किराया
Riyan Parag Statement: '215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
'215 डिफेंड हो सकते थे, लेकिन...', रियान पराग ने किसे बताया हार का कारण, वैभव को लेकर कही ये बात
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
MPPHSCL Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, मैनेजर से लेकर फार्मासिस्ट तक कई पदों पर भर्ती
Embed widget