एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: बम धमाकों से फिर दहला काबुल, कम से कम 9 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

अफगानिस्तान का काबुल एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठा है. रविवार को पांच अलग-अलग इलाकों में बम विस्फोट से कम से कम 9 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए.

काबुल: अफगानिस्तान का काबुल एक बार फिर बम धमाकों से दहल उठा है. रविवार को पांच अलग-अलग इलाकों में बम विस्फोट से कम से कम 9 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए. अफगानिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर मसूद अंदाराबी ने इस धामके की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- काबुल में हुए धमाकों में 9 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए.

अफगानिस्तान में अमेरिकी एयरबेस पर रॉकेट दागे गए अफगानिस्तान में हाल के हफ्तों में कई रॉकेट हमले हुए हैं. एक दिन पहले ही अफगानिस्तान के परवान प्रांत के एक प्रमुख अमेरिकी एयरबेस बगराम एयरफील्ड में कई रॉकेट दागे गए थे. हालांकि, कोई नुकसान या किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है. सिन्हुआ ने एक प्रांतीय प्रवक्ता के हवाले से कहा था, "कलंदर खिल इलाके में लावारिस पड़े ट्रक से सुबह लगभग 5.50 बजे बगराम एयरफील्ड पर पांच राउंड रॉकेट दागे गए. सात रॉकेट नाकाम रहे और अफगान सुरक्षा बलों ने उन्हें निष्क्रिय कर दिया."

अफगान राजधानी काबुल से करीब 50 किलोमीटर दूर उत्तर में बगराम एयरफील्ड, पिछले 19 सालों में अफगानिस्तान में अमेरिकी और नाटो सैन्यअड्डे के रूप में संचालित होता रहा है. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इससे पहले 12 दिसंबर को, काबुल शहर के विभिन्न हिस्सों में 10 रॉकेट दागे जाने के बाद कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे. वहीं, 21 नवंबर को, शहर के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 23 रॉकेट दागे गए, जिसमें आठ नागरिकों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: इटली और जर्मनी में क्रिसमस की खुशियों पर फिरा पानी, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगाई गईं खास पाबंदिया नेपाल के PM केपी शर्मा ओली ने की संसद भंग करने की सिफारिश, राष्ट्रपति से मंजूरी का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget