एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: सैन्य अड्डे पर तालिबान का हमला, 100 से ज्यादा सैनिकों की मौत

मजार-ए-शरीफ: उत्तरी अफगानिस्तान में एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के हमले में 100 से अधिक अफगान सैनिक मारे गए. देश के रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी.

अफगान सैन्य स्थलों के खिलाफ घातक हमले की श्रृंखला में यह ताजा मामला है जिससे देश में बढ़ती असुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हो गई है.

मंत्रालय ने कल मजार-ए-शरीफ शहर के निकट हुए हमले में हताहतों के बारे में विस्तृत ब्यौरा नहीं दिया. कई घंटे तक चले हमले में मस्जिद और भोजनालय में सैनिकों को निशाना बनाया गया.

अमेरिकी सेना ने कहा कि हमले में ‘‘50 से ज्यादा’’ अफगान सैनिकों की मौत हो गई जबकि हमले के समय सैन्य अड्डे पर मौजूद अफगान सेना के सूत्र ने कई लोगों के घायल होने के साथ ही मृतकों की संख्या 150 बताई.

सेना के अधिकारी मोहम्मद हुसैन ने कहा, ‘‘आतंकवादी मशीनगनों के साथ दो ट्रकों का इस्तेमाल करते हुए परिसर में दाखिल हुए. उन्होंने हर किसी पर गोलीबारी की. फिर वे मस्जिद और डाइनिंग रूप में दाखिल हुए. वे सब पर अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे.’’ तालिबान के इस हमले में दो हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया. सभी हमलावर अफगान सेना की वर्दी में थे और सैन्य वाहनों से पहुंचे थे. सूत्र ने बताया कि हमले में कोई नागरिक नहीं मारा गया.

रक्षा मंत्रालय ने हमलावरों की संख्या के बारे में बताए बगैर कहा कि अफगान सेना ने सभी हमलावरों को मार गिराया. इससे पहले मंत्रालय ने कहा कि एक हमलावर को पकड़ लिया गया है.

अड्डे पर मौजूद सैन्य सूत्रों ने कहा कि कम से कम 10 हमलावर थे. सैन्य अड्डे पर युवा सैनिक थे जो प्रशिक्षण के लिए आए थे.

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. एक बार जांच पूरी होने के बाद अधिक जानकारी मुहैया कराई जाएगी.

अफगानिस्तान राष्ट्रपति अशरफ गनी घायल सैनिकों की खैरियत जानने के लिए मजार-ए-शरीफ पहुंचे. अफगान अधिकारियों को सैन्य स्थलों पर कुछ बड़े हमलों में हताहतों की संख्या कम करके बताने के लिए पहचाना जाता है.

मार्च में डॉक्टर के भेष में बंदूकधारियों ने काबुल में देश के सबसे बड़े सैन्य अस्पताल में घुसकर कई लोगों की हत्या कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
ईरान का खौफ या कोई और वजह? तुर्किए दौरे पर जाने के दौरान ट्रंप के विमान ने बदला रास्ता
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget