एक्सप्लोरर

एक और मिसाइल परीक्षण की तैयारी में है तानाशाह किम जोंग उन: रिपोर्ट

दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी की जानकारी के आधार पर ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल परीक्षण के लिए अपनी कमर कस ली है.

नई दिल्ली: तानाशाह शासक किम जोंग उन अपने देश उत्तर कोरिया में मिलाइस टेस्ट के साथ-साथ परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में है. दक्षिण कोरिया की जासूसी एजेंसी की जानकारी के आधार पर ऐसा बताया जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल परीक्षण के लिए अपनी कमर कस ली है.

गुरुवार को राष्ट्रीय जासूसी सेवा (एनआईएस) की तरफ से जारी एक ब्रीफिंग में बताया कि उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में एक मिसाइल रिसर्च इंस्टीट्यूट के चारों ओर गाड़ियों की हलचल देखी गई है. ऐसी स्थिति में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि तानाशाह किम जोंग उन अपने देश में एक और मिसाइल परीक्षण करने की तैयारी में है.

गुरुवार को राष्ट्रीय जासूसी सेवा (एनआईएस) की रिपोर्ट में कहा गया कि एनआईएस भविष्यवाणी करता है कि उत्तर कोरिया अतिरिक्त परमाणु परीक्षण जारी रखेगा और छोटे और अलग-अलग परमाणु हथियारों को बनाने के काम को आगे बढ़ाएगा.

उत्तर हामगोंग प्रांत के पुंग्गी-री न्यूक्लियर टेस्ट साइट पर गहरी भूमिगत सुरंगों की एक सीरीज में इन परीक्षणों को अंजाम दिया जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि साइट का टनल 3 किसी भी समय परमाणु परीक्षण करने के लिए तैयार है. रिपोर्ट में बताया गया है कि टनल 4 में उत्खनन का काम हाल ही में शुरू हुआ था, हालांकि भविष्य में परमाणु परीक्षण के लिए इसे तैयार करने में काफी समय लगेगा.

सितंबर की शुरुआत में उत्तरी कोरिया ने अपने सबसे शक्तिशाली हथियार के रूप में हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण करने का दावा किया. इस बम के शक्तिशाली विस्फोट से 6.3 की तीव्रता से भूकंप आने की स्थिति बन गई थी. स्थानीय प्रेस रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि इस परीक्षण से हुए शक्तिशाली विस्फोट में भूमिगत परमाणु परीक्षण स्थल पर स्थित सुरंग में काम कर रहे सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी.

हालिया रिपोर्ट की बात करें तो ऐसा बताया जा रहा है कि एक परमाणु परीक्षण के अलावा, उत्तर कोरिया अपने मौजूदा केएन-20 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के उन्नत संस्करण (एडवांस्ड वर्जन) पर काम कर रहा है जो संभावित रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका तक पहुंच सकता है.

पिछले महीने अमेरिका के रक्षा सचिव जेम्स मैटीज ने कहा कि वाशिंगटन "उत्तर कोरिया को एक परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार नहीं करता है. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का परमाणु हथियारों का कोई भी उपयोग उसकी लिए भारी पड़ेगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget