एक्सप्लोरर

UAE की हाई-टेक बिल्डिंग बुर्ज खलीफा, फ्यूचर म्यूजियम और मस्जिद का जिक्र कर अबू धाबी मंदिर पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन अबू धाबी के भव्य मंदिर का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूएई राष्ट्रपति नाहयान ने 140 करोड़ भारतीयों का भी दिल जीत लिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी, 2024) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान, पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद अल नाहयान को धन्यवाद दिया. बुर्ज खलीफा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यूएई अब तक हाई-टेक इमारतों के लिए जाना जाता था. अब उसकी पहचान में एक और सांस्कृतिक अध्याय जुड़ गया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'यूएई ने अब अपनी पहचान में एक और सांस्कृतिक अध्याय जोड़ा है जिसे अब तक बुर्ज खलीफा, फ्यूचर म्यूजियम, शेख जायद मस्जिद और अन्य हाई-टेक इमारतों के लिए जाना जाता था. मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आएंगे. इससे यूएई आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ेगी और दोनों देशों के बीच लोगों का आपसी संपर्क भी बढ़ेगा.' 

यूएई राष्ट्रपति नाहयान को दिया धन्यवाद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अबू धाबी में भव्य मंदिर को वास्तविकता बनाकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद अल नाहयान ने खाड़ी देश में रहने वाले भारतीयों के साथ-साथ 140 करोड़ भारतीयों का भी दिल जीत लिया. पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि बीएपीएस मंदिर पूरी दुनिया के लिए सांप्रदायिक सद्भाव और वैश्विक एकता का प्रतीक बन जाएगा.'

गुलाबी कुर्ते-पजामे में अबू-धाबी मंदिर में पीएम मोदी ने की पूजा
अबू धाबी में बने भव्य मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) ने किया है. मंदिर को 27 एकड़ एरिया में बनाया गया है. मंदिर के लिए 13.5 एकड़ जमीन यूएई सरकार की तरफ से भेंट की गई थी. हल्के गुलाबी रंग का रेशमी कुर्ता पजामा, बिना बांह वाली जैकेट और पटका पहने हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के लोकार्पण समारोह में पूजा विधि में भाग लिया.

पीएम मोदी ने सुनाया 2015 का किस्सा
इससे पहले मंगलवार को यूएई पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साल 2015 का किस्सा याद करते हुआ बताया कि तब उन्होंने राष्ट्रपति नाहयान के सामने यूएई में मंदिर निर्माण का प्रस्ताव रखा था तो राष्ट्रपति नाहयान ने तुरंत हां कर दी थी. उन्होंने कोई सोच-विचार नहीं किया और बिना एक पल गंवाए सहमति दे दी. पीएम मोदी ने कहा कि इतना ही नहीं राष्ट्रपति नाहयान ने यह भी कह दिया था कि जमीन पर जहां लकीर खींच दोगे, वो आपको दे दूंगा.

यह भी पढ़ें:-
यूएई के पहले मंदिर में है दुनिया की सबसे बड़ी पंचलोह प्रतिमा, जानें किसने किया इसका निर्माण?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget