एक्सप्लोरर

यूएई के पहले मंदिर में है दुनिया की सबसे बड़ी पंचलोह प्रतिमा, जानें किसने किया इसका निर्माण?

अबूधाबी के मंदिर में स्थापित अयप्पा की मूर्ति का निर्माण आर्टिसंस ग्रुप ऑफ कंपनी ने किया है. यह दुनिया की सबसे बड़ी पंचलोह प्रतिमा है. यह कंपनी कई मंदिरों के लिए मूर्ति का निर्माण कर चुकी है.

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबूधाबी में बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन किया. यह यूएई का पहला मंदिर है. इसी वजह से हर जगह इस मंदिर की चर्चा हो रही है. इस मंदिर से केरल के एक परिवार का खास रिश्ता है, जिसने मंदिर में स्थापित मूर्ति बनाई है. यह दुनिया की सबसे बड़ी पंचलोह प्रतिमा है, जिसका निर्माण र्टिसंस ग्रुप ऑफ कंपनी ने किया है. यह कंपनी पारंपरिक मूर्ति बनाने वाले अनानतन अचारी और उनके बेटे अनु अनानतन मिलकर चलाते हैं. 

इस मूर्ति के बारे में बात करते हुए अनु ने बताया "इस मंदिर से जुड़कर हम बेहद खुश हैं. हमने कई मंदिरों के लिए मूर्तियां और ध्वज स्तंभ बनाए हैं, लेकिन बीएपीस मंदिर के लिए मूर्ति निर्माण का काम मिलना अयप्पा की कृपा है. यह दुनिया की सबसे बड़ी पंचलोह प्रतिमा है. इस मूर्ति की कुल लंबाई चार फीट है. हमने इससे पहले इतनी बड़ी पंचलोह प्रतिमा कभी नहीं देखी है." 

छह महीने में पूरा हुआ निर्माण
पंचलोह प्रतिमा में पांच धातुएं होती हैं. इसमें सोना, चांदी, तांबा, जिंक और लोह का मिश्रण होता है. अनु का परिवार कई पीढ़ियों से मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों में लगा हुआ है. उन्हें अयप्पा मंदिर की मूर्ति बनाने का काम बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था की तरफ से मिला था. अनु ने आगे बताया "हमें यह पता था कि यूएई में हिंदू समुदाय के बीच भगवान अयप्पा की मूर्ति स्थापित करने की मांग थी. केरल के सबरीमाला में भी अयप्पा के लाखों भक्त हैं. संस्था उनकी मांग के समर्थन में थी. सबरीमाला के पुजारियों के जरिए संस्था ने हमसे संपर्क किया. पिछले साल हमें यह काम दिया गया, जो छह महीने के अंदर पूरा हो गया. इस मूर्ति को इस तरीके से बनाया गया है कि भक्तों को इसे देखकर सबरीमाला वाला भाव आएगा."

17 कारीगरों ने तैयार की प्रतिमा
इस मूर्ति को बनाने में अनु और उनके पिता के अलावा 15 पारंपरिक कारीगरों ने काम किया. ये कारीगर केरल में कई मंदिरों की मूर्तियां और ध्वज स्तंभ बना चुके हैं. अनु ने कहा "मूर्ति को अंतिम रूप मेरे पिता अनंतन अचारी ने दिया. हमारे पास उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निमंत्रण है. हम बाद में मंदिर जाने के बारे में सोच रहे हैं. बीएपीएस ने मूर्ति निर्माण के लिए धातुएं उपलब्ध कराई थीं, संस्था के वरिष्ठ प्रतिनिधि कई बार मूर्ति निर्माण देखने के लिए हमसे मिले थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget