एक्सप्लोरर

Nasa's Dart Mission: जानबूझ कर उल्कापिंड से टकराएगा एक अंतरिक्ष यान, जानें क्या है इसकी खास वजह !

नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि बहुत ही तेजी के साथ इस विमान को उल्कापिंड से टकराया जाएगा. इसकी वजह से उल्का पिंड का रास्ता बदल जाएगा. तब वैज्ञानिक बदले हुए रास्ते की जांच कर सकते हैं.

Nasa's Dart Mission : अगले सप्ताह दुनिया में एक बड़ी ऐतिहासिक घटना घटने वाली है. नासा के वैज्ञानिक एक स्पेशल अंतरिक्ष विमान से उल्कापिंड में टक्कर कराने वाले हैं. इस उल्कापिंड का नाम डॉयमरफस है. इसे मूनलेट यानी नन्हा चांद भी कहा जाता है. इसके टक्कर का मुख्य मकसद यह देखना है कि टकराव के बाद उल्कापिंड के रास्ते में कोई भी बदलाव आता है या नहीं .अगले हफ्ते होने वाली यह टक्कर बड़े पैमाने पर पहली बार किया जा रहा है. यह एक ऐसा प्रयोग है, जिसके जरिए भविष्य में आने वाली ऐसी किसी आपदा से पृथ्वी को बचाने की संभावनाएं तलाशी जा रहीं हैं.

मिशन का क्या नाम है

डबल एस्ट्रॉयड रीडाइरेक्शन टेस्ट यानी डार्ट (DART) मिशन के द्वारा एक विशेष अंतरिक्ष यान को उल्कापिंड में टक्कर कराया जाएगा. अंतरिक्ष वैज्ञानिक यह देखना चाहते हैं कि अगर कोई उल्कापिंड पृथ्वी से टकराने के लिए उसके तरफ बढ़ रहा है तो उसका रास्ता बदला जा सकता है या नहीं. नासा ने इस मिशन की विस्तृत जानकारी साझा की है.

सबसे छोटा है उल्कापिंड

यह पृथ्वी के पास  ही एक और बड़ा डिडायमॉस नामक उल्कापिंड का चक्कर लगा रहा है.नासा के वैज्ञानिकों ने कहा है कि पृथ्वी के नजदीक यानी लगभग 5 करोड़ किलोमीटर के दायरे में मौजूद उल्कापिंडों और धूमकेतुओं के खतरे का आकलन करना उनका मुख्य लक्ष्य है. डायमॉरफस का व्यास लगभग 160 मीटर है. अंतरिक्ष में अब तक नासा ने जितनी चीजों से टकराने की कोशिश की है, यह उनमें से यह सबसे छोटा है.

कब होगी टक्कर

अमेरिकी समय के अनुसार सोमवार 26 सितंबर को शाम 7.14 बजे यानी की भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार सुबह 4.44 बजे इस अद्भुत घटना के होने की संभावना है. जिस दिन यह टक्कर होगी, उस दिन इटली स्पेस एजेंसी का एक छोटा उपग्रह घटना की तस्वीरें खींचेगा और वैज्ञानिकों को भेजेगा. जब यह टक्कर होगी तब उल्कापिंड पृथ्वी से 1.1 करोड़ किलोमीटर दूर होंगे.

टेलीस्कोप के मदद से पता करेंगे अंतर

नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि बहुत ही तेजी के साथ इस  विमान को उल्कापिंड से टक्कर कराया जाएगा, जिसके कारण  उल्का पिंड का रास्ता बदल सके. उसके बाद वैज्ञानिक पृथ्वी से टेलीस्कोप की मदद से उसके बदले हुए रास्ते का अध्ययन करेंगे. वैज्ञानिक यह भी देखेंगे कि डायमॉरफस का रास्ता बदला या नहीं और बदला है तो कितना बदला है.
 
ये भी पढ़े :
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
तेल संकट में रूस तो मदद को आगे आया भारत, टैंकर से भेजे करीब 60 हजार मीट्रिक टन पेट्रोल
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
अयातुल्ला खामनेई की 9 जुलाई को अंतिम विदाई, नितिन नबीन और खरगे को ईरान से मिला न्योता
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
एक तो भीषण गर्मी की मार, ऊपर से बिजली विभाग का प्रहार... रावलपिंडी में बिजली कटौती से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह
यूएस सीनेटर बोले- चीन जाते समय फोन छोड़कर जाता हूं, भारत जाते वक्त साथ लेकर जाता हूं, बताई ये वजह

वीडियोज

Tata Sierra EV vs Curvv vs Harrier EV #sierraev #harrierev
New Hyundai Venue diesel automatic review and mileage #autolive
Toxic Review: 'Toxic' का सबसे बोल्ड अनाउंसमेंट! Yash ने 5 हीरोइनों को किया ग्रैंड लॉन्च
Gram Chikitsalay Season 2 जीतेगा दर्शकों का दिल, बोले कलाकार
Ram Mandir दान चोरी का 'वाराणसी कनेक्शन' सिक्योरिटी एजेंसी और 6 आरोपियों का काला चिट्ठा! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने Meta से 3 दिनों में मांगा जवाब
भारत में WhatsApp के 'Username' फीचर पर रोक, सरकार ने मेटा से 3 दिनों में मांगा जवाब
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'PM मोदी के पास सुनहरा मौका, RSS भी...', भारत-पाकिस्तान बातचीत वाली चिट्ठी पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में 
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Pradhan Mantri Awas Yojana Eligibility: इन किसानों को नहीं मिलता पीएम आवास योजना का लाभ, अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बात
इन किसानों को नहीं मिलता पीएम आवास योजना का लाभ, अप्लाई करने से पहले जान लें जरूरी बात
Embed widget