एक्सप्लोरर

Canada News: कनाडा में जहां पहले स्कूल था, वहां मिली 751 कब्रें, जानिए क्या है पूरा मामला

कनाडा के एक पूराने स्कूल के परिसर में 751 अज्ञात बच्चों की कब्रें मिली है. कई संगठन इसे पूर्व में नरसंहार बता रहे हैं. सच्चाई क्या है इसका पता नहीं चल सका है लेकिन समझा जा रहा है कि कनाडा में ब्रिटिश काल के दौरान कई स्कूलों को यातना केंद्र में बदल दिया गया था. इनमें सामूहिक नरसंहार हुए थे.

कनाडा (Canada) में जहां कभी पहले स्कूल हुआ करता था, वहां अब 751 बच्चों की कब्रें मिली हैं. इससे कनाडा में हड़कंप मच गया है. यह स्कूल 1899 से 1997 तक कार्यशील था. उसके बाद बंद हो गया. इन कब्रों पर किसी तरह के कोई चिन्ह नहीं हैं. कनाडा सस्केचेवान प्रांत के पूर्व मैरीवल इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल (Former Marieval Indian Residential School) में खुदाई के दौरान इन कब्रों के मिलने का दावा किया गया है.

स्थानीय संगठन काउसेस नेशन फर्स्ट (Cowessess First Nation) ने बताया कि खुदाई में करीब 751 कब्रें मिली हैं. कब्रों पर कोई नाम नहीं है, इसलिए ये समझना मुश्किल है कि यहां क्या हुआ होगा. एक सप्ताह पहले भी कुछ ऐसी ही अनाम कब्रों का पता चला था. ये शव मैरीबल इंडियन रेजिडेंशियल स्कूल में मिला हैं, जो वर्तमान में सस्केचेवान की राजधानी रेगिना से लगभग 87 मील पूर्व काउसेस में 1899 से 1997 तक संचालित था.

पूरे कनाडा के आवसीय परिसर में कब्रें मिलने की आशंका
कॉज फर्स्ट नेशंस के प्रमुख कदोमसुंडेलमोर ने एक इन कब्रों के बारे में बताया. फेडरेशन ऑफ सॉवरेन इंडिजिनस पीपुल्स फेडरेशन (Federation of Sovereign Indigenous First Nations) के प्रमुख बॉबी कैमरन ने कहा कि उन्हें आशंका है कि पूरे कनाडा में आवासीय स्कूलों के परिसर में और कब्रें मिलेंगी. उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ अपराध है और स्वदेशी लोगों पर हमला है.

उन्होंने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमें सभी शव नहीं मिल जाते. पहले कहा गया था कि इन कब्रों को चिह्नित किया गया था लेकिन स्कूल चलाने वाले लोगों ने कहा कि यह अचिह्नित थे. उन्होंने कहा, हम इसे एक अपराध के रूप में देखते हैं. काउसेस और सस्केचेवान का प्रतिनिधित्व करने वाले सॉवरेन इंडिजिनस पीपुल्स फेडरेशन ने कल कहा था कि बिना किसी पहचान वाली इन कब्रों की संख्या से कनाडा में अब तक के महत्वपूर्ण छुपे हुए कब्रों की संख्या का पता लग सकता है. 

नरसंहार की आशंका 
CNN की रिपोर्ट के अनुसार, काउसेस फर्स्ट नेशन (Cowessess First Nation) के प्रमुख कैडमस डेलोर्मे (Cadmus Delorme) ने आशंका जाहिर की है कि इन कब्रों के हेडस्टोन या मार्कर को जानबूझकर हटा दिया गया होगा, ताकि किसी को सच्चाई पता नहीं चल सके. वहीं Federation of Sovereign Indigenous First Nations के चीफ बॉबी कैमरून ने कहा कि कब्रों को देखकर लगता है कि यहां कोई नरसंहार हुआ होगा. उन्होंने आगे कहा, ‘दुनिया कनाडा को देख रही है. सस्केचेवान प्रांत में कॉन्सन्ट्रेशन कैंप थे, जिन्हें भारतीय आवासीय स्कूल कहा जाता था.

उन्होंने कहा, कनाडा को एक ऐसे राष्ट्र के रूप में जाना जाएगा जिसने ‘फर्स्ट नेशन’ खत्म करने की कोशिश की. अब इसके सबूत भी मिलने लगे हैं. पिछले महीने पहले ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) के Kamloops के पास भी एक बड़े स्वदेसी स्कूल के परिसर में 215 बच्चों के कब्रों का पता चला था. इनमें से एक बच्चे की उम्र मात्र तीन साल थी. एक समय यह स्कूल कनाडा का सबसे बड़ा स्कूल हुआ करता था.  

ये भी पढ़ें-

Explained: कैसा होता है राष्ट्रपति का सैलून, जानिए इस 'महाराजा स्टाइल' स्पेशल ट्रेन की सभी खूबियां

Health insurance कराते वक्त इन बातों को छुपाना पड़ सकता है भारी, रिजेक्ट हो सकता है क्लेम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget