एक्सप्लोरर

Khalistani Arrested: फिलीपींस में तीन संदिग्ध खालिस्तानी गिरफ्तार, केटीएफ से जुड़े थे इनके तार

Khalistani Arrested in Philippines: केटीएफ एक उग्रवादी संगठन है, जिसका मकसद पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है. यह पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है

Philippines: फिलीपींस में प्रतिबंधित सिख अलगाववादी समूह के संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी फिलीपींस की एक सरकारी एजेंसी ने दी. एजेंसी के अनुसार, तीन भारतीय नागरिकों को इलोइलो शहर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया है. तीनों के पास फर्जी पासपोर्ट मिले हैं, संदिग्ध युवकों को सेना की हिरासत में रखा गया है  

फिलिपींस की समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एंड कोऑर्डिनेटिंग सेंटर (सीआईसीसी) और मिलिट्री इंटेलिजेंस ग्रुप के एक संयुक्त अभियान में संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. सीआईसीसी के कार्यकारी निदेशक अलेक्जेंडर रामोस ने इस मामले को लेकर कहा कि बेहद सतर्कता के साथ इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है. 

आतंकियों के लिए देश में कोई जगह नहीं 

रामोस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान खालिस्‍तानी समूह के सदस्यों ने हमला करने का प्रयास किया. लेकिन वे अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए. उन्होंने आगे कहा कि देश के राष्ट्रपति का स्पष्ट आदेश है कि विदेशी आतंकवादियों को देश में पनाह नहीं मिलनी चाहिए. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तीनों संदिग्धों को फिलीपीन सेना की कस्टडी में रखा गया है. 

केटीएफ से ताल्लुक रखते हैं गिरफ्तार युवक 

संदिग्धों की पहचान मनप्रीत सिंह (23 वर्ष) अमृतपाल सिंह (24 वर्ष) और अर्शदीप सिंह (26 वर्ष) के रूप में हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) से ताल्लुक रखते हैं. समाचार एजेंसी के अनुसार, तीनों ने नकली पासपोर्ट का उपयोग कर देश में प्रवेश किया और इंटरपोल रेड नोटिस वॉचलिस्ट पर भी हैं. 

क्या है केटीएफ

खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) नामक यह एक उग्रवादी संगठन है, जिसका मकसद पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है. यह संगठन हाल के दिनों में बेहद सक्रिय है. केटीएफ मुख्य रूप से पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में वारिस पंजाब दे प्रमुख और कट्टरपंथी भगोड़ा खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है. वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है. अभी सोमवार को ही खालिस्तानी समर्थकों ने अमृतपाल सिंह के समर्थन में रैली निकाली थी. 

कई देशों में फैला है खालिस्तानियों का नेटवर्क

इसके साथ ही अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, फिलीपींस और मलेशिया जैसे देशों में खालिस्तानी समर्थकों की सक्रिय उपस्थिति है. इसके साथ ही खालिस्तानियों को बाकायदा फंडिंग मिलती है. एक रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर फंडिंग ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जर्मनी से की गई है. 

ये भी पढ़ें: North Korea Missile: पहले दागी मिसाइलें, अब नॉर्थ कोरिया के सनकी तानाशाह ने पार की सारी हदें, कहा- 'असली जंग के लिए रहो तैयार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget