एक्सप्लोरर

गर्मी के मामले में साल 2024 ने रचा इतिहास, तोड़े तापमान के सारे रिकॉर्ड, प्राकृतिक आपदाओं का बढ़ा खतरा

Climate Change: 2024 को सबसे गर्म साल घोषित किया गया है जहां वैश्विक तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण प्राकृतिक आपदाओं और बढ़ते तापमान से चिंता बढ़ गई है.

2024 Worlds Warmest Year: यूरोपियन यूनियन की कॉपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस (C3S) ने बड़ा खुलासा किया है कि साल 2024 इतिहास का सबसे गर्म साल साबित हुआ. जनवरी से नवंबर तक का औसत वैश्विक तापमान प्री-इंडस्ट्रियल एरा (1850-1900) की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. बता दें कि इससे पहले 2023 को सबसे गर्म साल के तौर पर दर्ज किया गया था. विशेषज्ञों के मुताबिक ये बढ़ती गर्मी इंसानों द्वारा किए गए जलवायु परिवर्तन का सीधा नतीजा है.

इस साल दुनिया भर में भयानक प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिलीं. इटली और दक्षिणी अमेरिका में सूखा पड़ा, जबकि नेपाल, सूडान और यूरोप में बाढ़ ने तबाही मचाई. मेक्सिको, माली और सऊदी अरब में हीटवेव के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा बैठे. अमेरिका और फिलीपींस जैसे देशों में विनाशकारी साइक्लोन ने कहर ढाया. वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी घटनाएं आने वाले समय में और ज्यादा गंभीर हो सकती हैं.

कॉपरनिकस के जलवायु विशेषज्ञ जुलियन निकोलस ने दी चेतावनी 

रिकॉर्ड के अनुसार इस साल का नवंबर महीना भी असामान्य रूप से गर्म रहा. कॉपरनिकस के जलवायु विशेषज्ञ जुलियन निकोलस का कहना है कि लगातार तापमान बढ़ रहा है और आने वाले समय में ये स्थिति और बिगड़ सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि जीवाश्म ईंधन के बढ़ते इस्तेमाल और कार्बन उत्सर्जन को रोकना बेहद जरूरी है. अगर ऐसा नहीं किया गया तो एक दिन दुनिया तंदूर की तरह जलने लगेगी.

अगले साल पर टिकी है वैज्ञानिकों की नजर

वैज्ञानिकों का कहना है कि अल नीनो और ला नीना जैसे जलवायु पैटर्न तापमान को प्रभावित करते हैं. इंपीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक फ्रेडरिक ओट्टो ने बताया कि अगले साल अल नीनो की जगह ला नीना के प्रभाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि स्थिति सामान्य होगी. संभावना है कि आने वाले सालों में भी हीटवेव, सूखा, जंगली आग और साइक्लोन जैसी आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है.  

तत्काल कदम उठाने की जरूरत

C3S ने ये भी बताया कि 2024 में CO2 उत्सर्जन रिकॉर्ड स्तर पर रहा. हालांकि कई देशों ने इसे कम करने का वादा किया था. ऐसे में जलवायु परिवर्तन के इस संकट से निपटने के लिए कार्बन उत्सर्जन को शून्य करना बेहद जरूरी है. यदि इस दिशा में तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो ये पूरी दुनिया के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शांति समझौते की ओर रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की ने रखा सीजफायर प्रस्ताव
शांति समझौते की ओर रूस-यूक्रेन जंग! जेलेंस्की ने रखा सीजफायर प्रस्ताव
नाइजीरिया में तेल चुराने में गई 37 लोगों की जान, जहरीली गैस में ली थी सांस
नाइजीरिया में तेल चुराने में गई 37 लोगों की जान, जहरीली गैस में ली थी सांस
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना की बर्बरता, 25 लोग लापता, एक महिला की मौत

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget