एक्सप्लोरर

अभी बंद रहेगा शंभू बॉर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की इसे खोलने की मांग वाली याचिका

Supreme Court News: सुनवाई के दौरान कहा गया कि इस मामले में पहले से ही एक याचिका लंबित है, इसलिए नई पर चर्चा नहीं होगी. याचिकाकर्ता चाहे तो लंबित मामले में आवेदन दाखिल कर सकता है.

Supreme Court Reject Farmers Petition: हरियाणा-पंजाब के बीच का शंभु बॉर्डर और पंजाब के दूसरे हाईवे खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है. जस्टिस सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले पर पहले से एक याचिका लंबित है. नई याचिका पर अलग से सुनवाई नहीं होगी. याचिकाकर्ता चाहे तो लंबित मामले में आवेदन दाखिल कर सकता है.

पंजाब जालंधर के रहने वाले याचिकाकर्ता गौरव लूथरा ने कहा था कि किसानों के आंदोलन के चलते शंभु बॉर्डर लंबे समय से बंद है. अब किसान यूनियनों ने पंजाब के दूसरे हाईवे भी बंद कर दिए हैं. यह न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि दूसरे नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है.

याचिकाकर्ता ने दी थी ये दलील 

याचिका में कहा गया था कि सड़क को बाधित करना बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) और NHAI एक्ट के तहत अपराध है, लेकिन न तो पुलिस, न NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कोई कार्रवाई कर रहा है. संविधान भी राइट टु मूवमेंट यानी आवागमन के अधिकार को मौलिक अधिकार का दर्जा देता है. पंजाब की एक बड़ी आबादी से यह मौलिक अधिकार छीन लिया गया है.

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह प्रचार के लिए दाखिल याचिका

याचिका में मांग की गई थी कि सुप्रीम कोर्ट केंद्र और राज्य सरकारों को सभी रोड खुलवाने को कहे, लेकिन कोर्ट ने कहा कि याचिका प्रचार के लिए दाखिल लगती है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ यही याचिकाकर्ता ही जनहित को लेकर चिंतित है. व्यापक जनहित को देखते हुए कोर्ट ने पहले ही निर्देश जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट पहले ही गठित कर चुकी है कमिटी 

गौरतलब है कि 2 सितंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने इसी मसले पर एक और याचिका को सुनते हुए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस नवाब सिंह के नेतृत्व में 5 सदस्यीय हाई पावर्ड कमिटी बनाई थी. कमिटी को एमएसपी और दूसरे मुद्दों पर किसानों से बात करने को कहा गया था. कोर्ट ने पैनल से बैरिकेडिंग हटाने के लिए किसानों से बातचीत करने को भी कहा था. सुप्रीम कोर्ट ने किसानों से यह भी कहा था कि वह अपने आंदोलन का राजनीतिकरण करने से बचें. किसान पैनल के साथ अपनी बैठकों में अनुचित मांगें न रखें.

ये भी पढ़ें

संभल जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट पेश करने में होगी देरी? कमिश्नर ने इस वजह से मांगा और समय

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

West Bengal Politics: बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी ने पहले दिन ही किया ये बड़ा फैसला, ममता बनर्जी ने लगा रखी थी रोक
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
'चुनाव के बाद TMC ऑफिस में तोड़फोड़...', काला कोट पहनकर क्यों वकील के अवतार में HC पहुंचीं ममता?
Sambit Patra On Rahul Gandhi: 'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा
'कौन कर रहा फंडिंग, 54 दौरों पर 60 करोड़ रुपये खर्च', राहुल गांधी की विदेश यात्रायों पर फायर हुए संबित पात्रा

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
'आतंकी साजिश का हिस्सा था हमला', दिल्ली धमाके को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट, हुआ बड़ा खुलासा
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
प्रतीक को श्रद्धांजलि देकर मुड़े अखिलेश यादव तो अपर्णा ने दी आवाज, फिर बंद कमरे हुई क्या बात?
PM Modi Cabinet Meeting: 'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
'भारत का बहुत सारा पैसा...', गोल्ड को लेकर कैबिनेट मीटिंग में पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया तगड़ा मैसेज
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
विराट कोहली की शतकीय वापसी से ऑरेंज कैप रेस में बड़ा उलटफेर, भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर कब्जा कायम
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? 'एक दिन' एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा होने....'
फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी जुनैद खान को कैसे मिल रहा काम? एक्टर बोले- 'आमिर खान का बेटा...'
Iran-US War: UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
UN में अमेरिका ने होर्मुज को लेकर ऐसा क्या कहा, साथ आए 113 देश, क्या भारत ने किया सपोर्ट?
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
मौसम से परेशान किसानों को नया सहारा, पोली हाउस फार्मिंग से बढ़ रही कमाई और सुरक्षित हो रही खेती
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें सब कुछ
Incognito Mode Vs VPN: प्राइवेसी के लिए कौन-सा तरीका रहेगा ज्यादा असरदार? यहां जानें सब कुछ
Embed widget