एक्सप्लोरर

अमेरिकाः वीकेंड में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत,  49 घायल

अमेरिका में वीकेंड में गोलीबारी की कई घटनाएं हुई. न्यूजर्सी, साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, ओहियो और मिनेसोटा में गोलीबारी की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 49 लोग घायल हो गए. अमेरिका को हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं सामना करना पड़ा है.

वाशिंगटनः अमेरिका में वीकेंड में न्यू जर्सी, साउथ कैरोलिना, जॉर्जिया, ओहियो और मिनेसोटा में गोलीबारी की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 49 लोग घायल हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले महीने ही गन वायलेंस को "महामारी" करार दिया था. दरअसल, अमेरिका में वीकेंड पर गोलाबारी की कई घटनाएं हुई. इनमें न्यूजर्सी के कैमडेन में शनिवार रात एक हाउस पार्टी में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पुलिस के अनुसार कम से कम 12 लोग घायल हो गए. वहीं, साउथ कैरोलिना में एक म्यूजिक कंसर्ट में एक 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए.
 
गोलीबारी से रविवार को ओहियो और अटलांटा में तीन-तीन लोगों की मौत
पुलिस को रविवार तड़के अटलांटा, जॉर्जिया में गनफायर का कॉल आया और इसके बाद गोलियों के शिकार तीन लोगों को मृत पाया. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं, रविवार को ओहियो राज्य के यंग्सटाउन में एक बार के बाहर गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए, जबकि कोलंबस के एक पार्क में एक 16 वर्षीय लड़की की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए.

मिनेसोटा में गोलीबारी करने वाले एक संदिग्ध को पकड़ा
मिनियापोलिस, मिनेसोटा में भी गोलाबारी की एक घटना हुई. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मिनियापोलिस पुलिस ने कहा है कि गोलीबारी में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे संदिग्ध की मौत हो गई है.

बाइडेन प्रशासन बना रहा है नए नियम
अमेरिका को हाल के महीनों में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की घटनाओं सामना करना पड़ा है. इनमें  इंडियानापोलिस में एक फैडएक्स फैसिलिटी, कैलिफ़ोर्निया में एक ऑफिस बिल्डिंग, बोल्डर एक किराना की दुकान, कोलोराडो और अटलांटा सहित कई जगहों पर ऐसी घटनाएं हुई हें. बाइडेन प्रशासन ने क्राइसिस को कम करने के उद्देश्य से छह एक्जीक्यूटिव मेजर्स की शुरुआत की है, जिसमें "घोस्ट गन" को रोकने के लिए एक प्रस्तावित नियम भी शामिल है.
 
यह भी पढ़ें-

टेस्ट किट के मुकाबले इंसानों में कोविड-19 का पता लगाने में कुत्ते बेहतर, रिसर्च में खुलासा

मॉडर्ना ने पंजाब सरकार को डायरेक्ट वैक्सीन देने से किया इंकार, जानिए क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, होर्मुज पर पूरी तरह US का कंट्रोल
ईरान से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, होर्मुज पर पूरी तरह US का कंट्रोल
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget