एक्सप्लोरर

जानिए- उस अबू बक्र अल बगदादी की 10 बड़ी बातें, जिसके सिर पर 70 करोड़ का था इनाम

आइए जानते हैं खूंखार आतंकी और ISIS के सरगना बगदादी जिसे अमेरिका ने मार गिराया उसके बारे में 10 बड़ी बातें..

नई दिल्ली:  अबू बक्र अल बगदादी जिसके सिर पर 70 करोड़ का इनाम था वह मारा जा चुका है. अमेरिका ने उसे मार गिराया है. अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बगदादी की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि 'क्रूर' संगठन इस्लामिक स्टेट का सरगना और दुनिया का नंबर एक आतंकवादी बगदादी " एक कुत्ते और कायर की तरह" मारा गया. उन्होंने बताया कि बगदादी को अमेरिका के के..9 स्वान दस्ते ने एक तरफ से बंद सुरंग में आईएस सरगना का पीछा किया और जब उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा तो उसने आत्मघाती जैकेट में विस्फोट करके खुद को और तीन अन्य को उड़ा लिया. वह अपने जीवन के अंतिम क्षणों में रोया, चीखा-चिल्लाया. अब चूकि बगदादी मार जा चुका है तो ऐसे में आइए जानते हैं उस खूंखार आतंकी के बारे में 10 बड़ी बातें.

1- अबु बक्र अल बगदादी- साल 2013 में पहली बार दुनिया की नजर में आया, जब उसने उत्तरी इराक के शहर मोसुल की अल नुरी मस्जिद में रमजान का खुतबा (तकरीर) दिया. खुद को खलीफा के तौर पर पेश किया. हालांकि, 2004 से ही वो आतंकी गतिविधि से जुड़ चुका था.

2-साल 2014 में उसके लड़ाकों ने पश्चिमी इराक पर अपना नियंत्रण कर लिया, उसके अलगे डेढ़ साल में ISIS ने इराक और सीरिया के एक बड़े हिस्सा को अपने नियंत्रण में ले लिया .

3-साल 2015 तक 80 लाख से 1.20 करोड़ की आबादी पर उसका नियंत्रण हो चुका था, इतनी बड़ी आबादी इसके लड़ाकों के कब्जे में थी.

4-तब इस संगठन का सालाना बजट एक अरब डॉलर से ज्यादा हो चला था. 30 हज़ार से ज्यादा जिहादी लड़ाके इसके लिए काम कर रहे थे.

5- साल 2016 से इसका पतन शुरू हुआ. अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की सेनाओं ने इसे खदेड़ना शुरू किया.

6- साल 2015 में पेरिस हमला और साल 2019 के श्रीलंका हमले को ISIS ने अंजाम दिया था. इन हमलों में सैकड़ों लोग मारे गए थे.

7-ISIS के आज भी इराक और सीरिया में सैकड़ों लड़ाके हैं, इसके अलावा खोरासान प्रांत में इसकी बड़ी मौजूदगी है. फिलीपिंस और पश्चिम अफ्रीका में भी इसके लड़ाके हैं.

8- बगदादी भले ही मारा जा चुका है, लेकिन इसका नेटवर्क ISIS अब भी काफी मजबूत है. दुनिया से आतंक का खतरा कम नहीं हुआ है.

9- इससे पहले भी कई बार बगदादी के मारे जाने की खबरें आईं. जून 2017 में रुस ने इसके मारे जाने का दावा किया.

10- बगदादी के सिर पर 70 करोड़ के इनाम की राशि रखी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK में विदेशी महिलाओं को किडनैप करता था इशाक डार का रिश्तेदार, FIR दर्ज करने वाले SHO को मरियम नवाज ने किया सस्पेंड
विदेशी महिलाओं को किडनैप करता था PAK के डिप्टी PM का रिश्तेदार, FIR दर्ज करने वाला SHO सस्पेंड
अली खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
खामेनेई को विदाई देने उमड़ा ईरान, भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने दी श्रद्धांजलि
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले भावुक ईरान, 14 महीने की पोती के ताबूत ने भी नम कीं आंखें
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget