एक्सप्लोरर

क्या होता है Air Quality Index और कैसे करता है काम, जानें सब कुछ

वायु गुणवत्ता सूचकांक, यह दरअसल एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है. साथ इसके जरिए भविष्य में होने वाले प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है.

नई दिल्ली: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता का स्तर लगातार खराब दर्ज हो रहा है. ज़्यादातर इलाक़ो में AQI 400 के पार. दिल्ली में सुबह सवेरे स्मॉग ज़्यादातर इलाक़ो में है और शाम के वक़्त भी स्मोग देखने को मिल रहा है. लेकिन आज सुबह के वक़्त दिल्ली और एनसीआर का AQI तो काफी ज़्यादा है.

स्मॉग ना होने से विजिबिलिटी में भी कमी नहीं आई है. पिछले कुछ दिनों में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है. दिल्ली के प्रमुख इलाकों की बात करें तो आनंद विहार में एक्यूआई 484, मुंडका में 470, ओखला फेज 2 में 465, वरीजपुर में 468 दर्ज किया गया.

क्या होता है AQI- Air Quality Index, कैसे करता काम? Air Quality Index या फिर हिंदी में कहें तो वायु गुणवत्ता सूचकांक, यह दरअसल एक नंबर होता है जिसके जरिए हवा का गुणवत्ता पता लगाया जाता है. साथ इसके जरिए भविष्य में होने वाले प्रदूषण के स्तर का भी पता लगाया जाता है.

हर देश का Air Quality Index वहां मिलने वाले प्रदूषण कारकों के आधार पर अलग अलग होता है. भारत में एक्यूआई को मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरोमेंट, फॉरेस्ट और क्लाइमेट चेंज ने लॉन्च किया. इसे 'एक संख्या, एक रंग, एक विवरण' के आधार पर लॉन्च किया गया था. दरअसल देश में अभी बहुत बड़ी आबादी है जो शिक्षित नहीं है, इस लिए उन्हें प्रदूषण की गंभीरता को समझाने के लिए इसमें रंगों को भी शामिल किया गया.

एक्यूआई को इसकी रीडिंग के आधार पर छह कैटेगरी में बांटा गया है. 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

भारत में एक्यूआई आठ प्रदूषण कारकों (PM10, PM 2.5, NO2, SO2, CO2, O3, NH3 और Pb) के आधार पर तय होती है. पिछले 24 घंटे में इन कारकों मात्रा के आधार पर हवा की गुणवत्ता को बताता है. इसके लिए किसी भी शहर के अलग अलग जगहों पर इसे लगाया जाता है. इसकी रीडिंग के आधार पर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देश भी जारी किए जाते हैं.

IQA स्वास्थ्य प्रभाव वायु गुणवत्ता और चेतावनी
0 - 50 अच्छा वायु गुणवत्ता को संतोषजनक माना जाता है, और वायु प्रदूषण कम या कोई जोखिम नहीं बनता है कोई नहीं
50 - 100 मध्यम वायु गुणवत्ता स्वीकार्य है; हालांकि, कुछ प्रदूषकों के लिए बहुत कम संख्या में लोगों के लिए एक मामूली स्वास्थ्य चिंता हो सकती है जो वायु प्रदूषण के लिए असामान्य रूप से संवेदनशील हैं। सक्रिय बच्चों और वयस्कों, और अस्थमा जैसी श्वसन रोग वाले लोगों को लंबे समय तक आउटडोर परिश्रम सीमित करना चाहिए।
100 - 150 अस्वास्थ्यकर संवेदनशील समूहों के लिए संवेदनशील समूहों के सदस्यों को स्वास्थ्य प्रभाव का अनुभव हो सकता है। आम जनता को प्रभावित होने की संभावना नहीं है। सक्रिय बच्चों और वयस्कों, और अस्थमा जैसी श्वसन रोग वाले लोगों को लंबे समय तक आउटडोर परिश्रम सीमित करना चाहिए।
150 - 200 अस्वस्थ हर किसी को स्वास्थ्य प्रभाव का अनुभव करना शुरू हो सकता है; संवेदनशील समूहों के सदस्यों को अधिक गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव का अनुभव हो सकता है सक्रिय बच्चों और वयस्कों, और अस्थमा जैसी श्वसन रोग वाले लोगों को लंबे समय तक आउटडोर परिश्रम से बचना चाहिए; हर कोई, विशेष रूप से बच्चों को, लंबे समय तक आउटडोर परिश्रम सीमित करना चाहिए
200 - 300 बहुत अस्वस्थ आपातकालीन स्थितियों की स्वास्थ्य चेतावनियां। पूरी आबादी प्रभावित होने की अधिक संभावना है। सक्रिय बच्चों और वयस्कों, और अस्थमा जैसी श्वसन रोग वाले लोगों को सभी बाहरी परिश्रम से बचना चाहिए; हर कोई, खासकर बच्चों को, बाहरी परिश्रम को सीमित करना चाहिए।
300 - 500 खतरनाक स्वास्थ्य चेतावनी: हर किसी को अधिक गंभीर स्वास्थ्य प्रभाव का अनुभव हो सकता है हर किसी को सभी बाहरी परिश्रम से बचना चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, नितिन नवीन ने कहा- 2 अक्टूबर को...
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल, नितिन नवीन ने कहा- 2 अक्टूबर को...
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट पर पड़ा असर
UK का एयर ट्रैफिक कंट्रोल क्रैश, मुंबई-लंदन एयर इंडिया फ्लाइट पर पड़ा असर
जन्माष्टमी पर पाकिस्तान में ऐसा नजारा! भीड़ देख लड़की भी रह गई हैरान
जन्माष्टमी पर पाकिस्तान में ऐसा नजारा! भीड़ देख लड़की भी रह गई हैरान
वंदे मातरम: फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा, कांग्रेस ने टोका तो BJP भड़की
वंदे मातरम: फारूक अब्दुल्ला ने गाया पूरा, कांग्रेस ने टोका तो BJP भड़की

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
गोरखपुर: छात्रों को 'ठंडा' करने निकले दारोगा, अखिलेश बोले- ये अपराधी नहीं
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
'भगोड़ा नहीं हूं, मेरा रिफंड कब मिलेगा', विजय माल्या ने सरकार से रखी मांग
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget