एक्सप्लोरर

विकास दुबे का सहयोगी शशिकांत गिरफ्तार, पुलिस से लूटी गई एके 47 और इंसास रायफल हुए बरामद

पुलिस मुठभेड़ के आरोपी 50 हजार के इनामी और विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को कानपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. साथ ही लूट की हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं.

कानपुर: बिकरू पुलिस मुठभेड़ के आरोपी 50 हजार के इनामी और विकास दुबे के सहयोगी शशिकांत को कानपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान लूटी गई पुलिस की एके-47 रायफल व 17 कारतूस और इंसास रायफल व 20 कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस के मुताबिक इसके साथ ही पुलिस मुठभेड़ में लूटे गए सभी हथियार बरामद कर लिए हैं. एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने मंगलवार को कानपुर में बताया, “मंगलार को एसओजी टीम, शिवराजपुर और रेल बाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त 50,000 रुपये का इनामी अभियुक्त शशिकान्त उर्फ सोनू पाण्डेय पुत्र प्रेम कुमार पाण्डेय उर्फ रामाराम निवासी ग्राम बिकरू थाना चौबेपुर को रात्रि दो बजकर 50 मिनट पर मेला तिराहा कस्बा चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया.”

उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता के साथ विकास दुबे, अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रेम कुमार, प्रभात मिश्रा, बउअन, हीरु, शिवम, जिलेदार, रामसिंह. रमेशचन्द्र, गोपाल सैनी, अखिलेश मिश्रा, विपुल , श्यामू बाजपेयी, राजेन्द्र मिश्रा, बालगोविन्द दुबे, दयाशंकर अग्निहोत्री अन्य लोगों का सम्मिलित होना बताया.

लूटा गया असलहा विकास दूबे के मकान में छिपाया गया था

शशिकांत ने बताया कि लूटा गया असलहा उसने अपने और विकास दुबे के मकान में विकास दुबे के कहने पर छिपा दिया था. एडीजी ने बताया कि इसकी निशानदेही पर विकास दुबे के घर से एके-47 व 17 कारतूस और शशिकान्त से घर से इंसास रायफल व 20 अदद कारतूस बरामद किया गया.

उन्होंने बताया कि इन दो हथियारों की बरामदगी के साथ ही दो-तीन जुलाई की दरमियानी रात पुलिस मुठभेड़ में लूटे गये पुलिस के सभी हथियार बरामद कर लिये गये हैं. यह हथियार मुठभेड़ के दौरान पुलिस से लूटे गये थे. एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि दो-तीन जुलाई की मध्य रात्रि मे बिकरू गांव मे दबिश के दौरान पुलिस पार्टी पर अभियुक्त विकास दुबे व उसके साथियों ने हमला कर हथियारों से फायर कर आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर सरकारी असलहा लूट लिया गया था.

पुलिस मुठभेड़ में नामित 21 नामजद अभियुक्तों में से चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है- एडीजी

इस सम्बन्ध मे थाना चौबेपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था. साथ ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी व लूटे हुए हथियारों की बरामदगी के लिये एसएसपी कानपुर नगर ने एसपी पश्चिमी व एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गई थीं. उन्होंने बताया कि बिकरू पुलिस मुठभेड़ में नामित 21 नामजद अभियुक्तों में से चार अभियुक्त गिरफ्तार किये गये है. छह अभियुक्त अलग अलग पुलिस मुठभेड़ मे मारे गये है. उन्होंने कहा कि अभी 11 नामजद अभियुक्त की तलाश की जा रही है.

पुलिस के एक बयान के मुताबिक फरार अभियुक्तों में दो गोपाल सैनी और हीरू दुबे पर एक एक लाख का इनाम घोषित है. जबकि बाकी नौ अभियुक्तों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित है. जिसमें छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, राम सिंह, रामू बाजपेयी, शिवम दुबे, बाल गोविंद, भुवन शुक्ला, विष्णु पाल यादव और मोनू शामिल हैं.

मुख्य अभियुक्त विकास दुबे 10 जुलाई को उज्जैन से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट जाने के बाद भागने के प्रयास में पुलिस और एसटीएफ की मुठभेड़ में मारा गया था.

घटनाक्रम में 8 पुलिसकर्मियों की हुई थी मौत

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी अपराधी विकास दुबे को पकड़ने उसके गांव पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था. जिसमें एक क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गये थे. मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल हो गये थे.

विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत से पहले तीन जुलाई की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में कानपुर के पास दुबे के कथित सहयोगी प्रेम प्रकाश पांडेय और अतुल दुबे मारे गये थे. जबकि आठ जुलाई को पुलिस ने हमीरपुर के मौदहा में 50 हजार के इनामी बदमाश अमर दुबे को मार गिराया था.

नौ जुलाई को विकास दुबे के दो और कथित सहयोगी कार्तिकेय उर्फ प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा दुबे कानपुर और इटावा में अलग-अलग मुठभेड़ों में पुलिस की गोली से मारे गए थे.

यह भी पढ़ें.

विकास दुबे एनकाउंटर की जांच के लिए SC ने आयोग बनाने की बात कही, 20 जुलाई को आ सकता है आदेश

सचिन पायलट का रुख 'आ बैल मुझे मार' वाला था- अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या बदल रहा है मौसम का मिजाज?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या बदल रहा है मौसम का मिजाज?
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
Explained: मुस्लिम बहुल इलाके में पानी का संकट, TMC सांसद ने UN को लिखा पत्र, आगे क्या होगा
India Bloc Protest Live: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
LIVE: राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की चाय मीटिंग, दूसरी ओर ममता का बड़ा फैसला
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget