एक्सप्लोरर

यूपी: पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर ने लिखी सफलता की इबारत, आम का बड़ा निर्यातक बना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदर्श गांव जयापुर बड़े आम निर्यातक के तौर पर जाना जाएगा. अब यहां का आम विदेशों में धूम मचाएगा. लंगड़ा और चौसा आम की ये खास प्रजाति सात समंदर पार अपना जलवा बिखेरेगा.

वाराणसी, (नितीश कुमार पाण्डेय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस गांव को गोद लिया था अब उसके नाम नयी उपलब्धि जुड़ गई है. प्रधानमंत्री का संसदीय आदर्श गांव जयापुर अब आम का बड़ा निर्यातक बन चुका है. पहले दुबई और अब लंदन के लोग भी प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव जयापुर के बनारसी लंगड़ा आम का स्वाद चख सकेंगे. अपने स्वाद पर गुमान लिए बनारसी लंगड़ा आम इठलाते हुए लंदन के सफर पर रवाना हुआ. बनारसी लंगड़ा आम की डेढ़ टन की पहली खेप को कमिश्नर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. राजा तालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर में ही एक माह के अंदर पैकेजिंग सेंटर स्थापित किए जाने का निर्देश दिया.

सात समंदर पार काशी का लंगड़ा आम बनारसी आम विदेशों में धूम मचाएगा, इसमें लंगड़ा और चौसा आम की उम्दा वैरायटी विदेश में रह रहे लोगों को काशी की मिट्टी के स्वाद से परिचय कराएगी. विदेशों में लागतार बढ़ रही बनारसी आम की डिमांड से किसानों में उत्साह है.

यूपी: पीएम मोदी के आदर्श गांव जयापुर ने लिखी सफलता की इबारत, आम का बड़ा निर्यातक बना

प्रधानमंत्री के संसदीय आदर्श गांव का आम बना खास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर का बनारसी लंगड़ा आम लंदन की बाजारों में पहुंचते ही वहां के बाजारों की रौनक बढ़ा देगा. बनारसी लंगड़ा आम अपनी मौजूदगी से पूरे लंदन की बाजार को गुलजार करेगा. इसके साथ ही वहां के लोग अब फलों के राजा के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त बनारसी लंगड़ा का स्वाद चख सकेंगे. वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल राजा तालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर से बनारसी लंगड़ा आम के डेढ़ मीट्रिक टन के पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर लंदन की यात्रा पर जाने के लिये रवाना किया. इसके साथ उन्होंने 12 मीट्रिक टन बनारसी लंगड़ा और चौसा आम के खेप को बेंगलुरु के सुपरमार्केट के लिए भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव जयापुर की "जया सीड्स प्रोड्यूसर कंपनी किसान संघ" द्वारा रविवार को लंदन भेजा गया. आम पहले लखनऊ पहुंचेगा और मैंगो पैकहाउस रहमान खेड़ा में उसे पैक किया जाएगा, फिर वह लखनऊ हवाई अड्डे से एयर इंडिया के विमान से दिल्ली के रास्ते लंदन जायेगा.

पहले दुबई और अब लंदन की ओर रवाना हुआ बनारसी लंगड़ा बीती 28 मई को पहली बार 3 मीट्रिक टन आम की एक खेप लंगड़ा और दशहरी किस्म को दुबई भेजा गया था और वाराणसी से लंदन 1.2 मीट्रिक टन की खेप भेजी गई है. इस खेप में लंगड़ा, रामखेड़ा, दशहरी किस्म भी शामिल हैं. अधिकारियों की माने तो लगातार एनपीपीओ, आईजीएआई एयरपोर्ट अथॉरिटी और मैंगो पैकहाउस के साथ समन्वय कर सुनिश्चित कराया जा रहा है कि इस काम में कोई भी बाधा उत्पन्न न हो सके. राजा तालाब स्थित पेरिशबल कार्गो सेंटर में ही आगामी एक माह के अंदर पैकेजिंग हेतु पैक हाउस स्थापित कराये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं. कार्गो सेंटर में वेट सोइल्टिंग एवं ग्रेडर मशीन पहले से ही लगा हुआ है और पैकेजिंग की व्यवस्था हो जाने पर यहां से दुनिया के अन्य देशों को भेजे जाने वाले फल एवं सब्जियों की पैकेजिंग कराने के लिए लखनऊ नहीं भेजना पड़ेगा और कार्गो सेंटर राजा तालाब में ही पैकेजिंग होकर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से ही सीधे विदेशों तक भेजा जा सकेगा.

सुपर मार्केट में लगातार बढ़ रही बनारसी आम की डिमांड बनारसी आम का विदेशों में निर्यात होने से देश के अन्य सुपर मार्केट में भी इसकी मांग बढ़ी है. बीते दिनों दिल्ली के सुपरमार्केट में बनारस का आम भेजा गया था, लंदन के साथ-साथ बेंगलुरु के सुपर मार्केट में भी बनारसी आम भेजा गया है. बनारसी आम अंतरराष्ट्रीय मार्केट के निर्धारित पैमाने पर खरा उतर गया तो वह दिन दूर नहीं जब बनारसी आम दुनिया में धूम मचा देगा. अभी आगे कई देशों में भेजने का प्रयास जारी है.

आम के किसानों के दिन बहुरेंगे पहले 20 से 25 रुपये प्रति किलो जहां आम स्थानीय बाजार में बिकता था, अब 45 रुपए प्रति किलो तक किसानों को आम का दाम मिल रहा है. निश्चित रूप से विदेशों में भेजे जाने के कारण स्थानीय बाजार में भी आम का सही मूल्य मिलने से आम उत्पादक किसानों के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ देखने को मिल रहा है. आम की विदेशी पहुंच से किसानों के दिन निश्चित तौर पर बहुरने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, प्रदेश के सभी शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget