एक्सप्लोरर

उत्तरप्रदेश: गंगा को प्रदूषित करने वालों पर सरकार सख्त, लापरवाह कंपनी पर ठोका 3 करोड़ का जुर्माना

गंगा को प्रदूषित करने वालों से योगी सरकार सख्त हो गई है. नमामि गंगे विभाग ने एसटीपी संचालन में लापरवाह कंपनी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में 3 करोड़ रुपये का जुमार्ना ठोका है.

लखनऊः गंगा को प्रदूषित करने वालों से योगी सरकार सख्ती से निपटने जा रही है. गंगा में गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं है. इसकी शुरूआत लापरवाह कंपनियों और संस्थानों से हो गई है. नमामि गंगे विभाग ने एसटीपी संचालन में लापरवाह कंपनी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए वाराणसी में 3 करोड़ रुपये का जुमार्ना ठोका है. नमामि गंगे विभाग की टीमें प्रदेश के करीब दर्जन भर एसटीपी पर छापेमारी कर मानक और गुणवत्ता की जांच कर रही हैं.

अविरल और निर्मल गंगा अभियान में तेजी लाते हुए योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. नमामि गंगे विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में निजी और सरकारी क्षेत्र के एसटीपी की कार्य क्षमता और गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी है. कुल नौ टीमें गठित कर औचक निरीक्षण और सीवेज निस्तारण की जांच की जा रही है.

पूरे प्रदेश  में हो रही जांच प्रमुख सचिव नमामि गंगे के निर्देश पर प्रदेश भर में चल रही जांच में पहली कार्रवाई शनिवार को वाराणसी में हुई है. वाराणसी में रमना एसटीपी को जांच के दौरान तय मानक पर नहीं पाया गया. सीवेज निस्तारण की गुणवत्ता के मामले में भी रमना एसटीपी औसत से कम पाई गई है.

सीवेज निस्तारण की प्रक्रिया की पूरी जांच के बाद नमामि गंगे विभाग ने रमना एसटीपी की संचालक कंपनी पर 3 करोड़ रुपये का बड़ा जुमार्ना ठोका है. सीवेज निस्तारण में लापरवाही पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. देश के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान जारी है. प्रदेश में कुल 104 एसटीपी संचालित हैं. 44 एसटीपी नमामि गंगे विभाग के दायरे में हैं.

गंगा की स्वच्छता के लिये जागरूकता अभियान प्रमुख सचिव नमामि गंगे अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि अविरल गंगा, निर्मल गंगा राज्य सरकार का संकल्प है. हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. गंगा में गंदगी और प्रदूषण की मात्रा शून्य होने तक हर स्तर पर जांच, जागरूकता और कार्रवाई की जा रही है.

गौरतलब है कि योगी सरकार गंगा की स्वच्छता को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है. गंगा घाटों की स्वच्छता से लेकर गंगा में गिरने वाले नालों को रोकने के साथ ही बड़े स्तर पर नए एसटीपी भी बनाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें-

अब पंजाब में CBI को नए केस की जांच के लिए पहले राज्य सरकार से लेनी होगी इजाजत

COVID 19: दिल्ली में आए 5023 नए मामले, 24 घंटे में हुई 71 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
CJP को मिले 1 करोड़ के फंड पर बवाल, RTI एक्टिविस्ट ने ECI से की शिकायत!
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
नशे के खिलाफ अभियान की शुरुआत, PM मोदी बोले- 'देश के लिए नशा मुक्त युवा जरूरी'
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार
कुलगाम हमले के बाद एक्शन, बारामूला से ओवर ग्राउंड वर्कर एजाज गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget