एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: 69 हजार शिक्षक भर्ती के लिए आज प्रदेश भर में शुरू होगी काउंसिलिंग, यूपी को मिलेंगे 67,867 योग्य शिक्षक

उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद 67867 युवाओं को शिक्षक के पद पर नौकरी मिलने जा रही है. जिन अभ्यर्थियों ने सफलता पाई है, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है. आज से राज्य में काउंसिलिंग शुरू होने जा रही है और 6 जून तक चलेगी.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में डेढ़ साल से इंतजार कर रहे उन अभ्यर्थियों का सपना पूरा होने जा रहा है जब उन्हें अध्यापक पद पर नौकरी मिल जाएगी. योगी सरकार की दूसरी बड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा अब अंतिम चरण में है. 69 हज़ार पदों की जिस भर्ती का पूरा होने का इंतजार अभ्यर्थी थे लंबे समय से कर रहे थे, उसकी काउंसलिंग आज सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी. 6 जून तक प्रदेश के स्कूलों को 67,867 नए शिक्षक मिल जाएंगे. भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 जनवरी 2019 को हुआ था. मेरिट लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं है. उनका कहना है कि आखिरकार वो दिन आने वाला है जिसका डेढ़ साल से इंतजार था.

हालांकि अभ्यर्थियों का ये भी मानना है कि भर्ती में देरी के लिए शासन के अधिकारी भी जिम्मेदार हैं. अगर सिस्टम में खामियां न हो तो मामले कोर्ट में नहीं फंसेंगे. सरकार को सिस्टम दुरुस्त करना चाहिए. मेरिट लिस्ट जारी होने के मामले में बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने एबीपी गंगा से खास बातचीत की. उन्होंने कहा अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रहेगा. योगी सरकार में अब तक 50 हज़ार शिक्षक भर्ती हो चुके हैं, जबकि 67,867 शिक्षक 6 जून तक मिल जाएंगे. सरकार जैसे योग्य शिक्षक चाहती है वैसे ही मिलेंगे. सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलेगी.

75 जिलों के लिये जारी हुई चयन सूची आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा परिषद ने 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों की जिलेवार आवंटन की सूची मंगलवार को जारी कर दी थी. परिषद ने सभी 75 जिलों के लिये 67867 अभ्यर्थियों की चयन सूची को वेबसाइट पर डाल दिया था. इसके अलावा 1133 एसटी अभ्यर्थी नहीं मिलने के चलते उनकी सीटें खाली रखी गई हैं. आपको बता दें कि तीन जून से छह जून तक जिलों में अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव विजय शंकर मिश्रा ने ये सूची जारी की. यूपी में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती की जानी है.

काउंसिलिंग में जरूरी दस्तावेज

काउंसिलिंग में अभ्यर्थी सभी शैक्षिक अभिलेखों की दो सेट में स्व प्रमाणित छाया प्रति, चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ एवं सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पदनाम से आवेदन शुल्क (सामान्य, ओबीसी के लिए 500, एससी-एसटी के लिए 200 एवं विकलांग के लिए नि:शुल्क) का बैंकड्राफ्ट लेकर शामिल होंगे. काउंसलिंग में 100 रुपये के नोटरी शपथ पत्र पर इस आशय की घोषणा करनी होगी कि ऑनलाइन आवेदन में भरी सभी सूचनाएं सही हैं। जनपद में नियुक्ति के उपरांत अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें.

UP Assistant Teacher 69 हजार शिक्षक भर्ती की जिलेवार चयन सूची जारी, 3से 6 जून के बीच होगी काउंसिलिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
Explained: क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम
आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, कपिल सिब्बल की '80 साल का हूं' वाली दलील नहीं आई काम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
अमेरिका के चुनाव में यूपी की बेटी सबा हैदर की शानदार जीत, US में रचा इतिहास
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
हिरासत के समय पर SC का बड़ा फैसला, '24 घंटे की गिनती उसी समय से शुरू होगी, जब पकड़ा गया'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
Maatrubhumi Release Date: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज डेट आउट! सनी देओल की 'सूर्या' से करेगी क्लैश?
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने किया तलब, 3 मामले में होगी पूछताछ
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget