एक्सप्लोरर

UP Election: प्रियंका गांधी बोलीं- यूपी की राजनीति कहीं भटक गई है, लोगों के हक की लड़ाई रखूंगी जारी

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश आई थी, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं, मेरे पास आएं और कहा कि अरे यहां से निकल जाइए.

UP Election 2022: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने शनिवार को अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "ये लोग विकास की बात नहीं करते, जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठाते. यूपी की राजनीति में जब तक सकारात्मक बदलाव नहीं आता, तब तक मैं प्रदेश के लोगों के हक की लड़ाई जारी रखूंगी."

गाजीपुर में कांग्रेस की चुनावी सभा में प्रियंका ने कहा कि तीन साल पहले जब मैं प्रभारी बनकर उत्तर प्रदेश आई थी, तब पार्टी के कुछ बड़े नेता जो आज कांग्रेस छोड़ चुके हैं, मेरे पास आएं और कहा कि अरे यहां से निकल जाइए, उत्तर प्रदेश में कुछ नहीं मिलने वाला है, यहां तो संघर्ष ही संघर्ष है.

'सोनभद्र में नरसंहार के बाद पुलिस-प्रशासन ने भू-माफिया की मदद की'

प्रियंका ने कहा, “मैंने अपने भाई तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से बात की, तो उन्होंने कहा कि प्रियंका उत्तर प्रदेश जाओ और संघर्ष करो, याद रखो जहां लोग दुख में हैं, उन पर अत्याचार हो रहा है, वहां जाकर उनसे जुड़े मुद्दों को उठाना जरूरी है." सोनभद्र, हाथरस, उन्नाव समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में घटी आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि मैंने देखा कि सोनभद्र में नरसंहार के बाद पुलिस-प्रशासन ने भू-माफिया की मदद की, लेकिन आदिवासियों को बचाने कोई नहीं आया.

उन्होंने कहा कि इसी तरह उन्नाव, हाथरस, लखीमपुर हर जगह पीड़ितों ने यही शिकायत की कि पुलिस तो हम पर दबाव डाल रही है, हमारी लड़ाई कौन लड़ेगा? उन्‍होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में जहां भी अन्याय हुआ है, कांग्रेस ने न्याय की लड़ाई लड़ी है और मैं समझ चुकी हूं कि यहां की राजनीति कहीं भटक गई है.

'यह खोखला राष्ट्रवाद है, यह राजनीतिक मंचों का राष्ट्रवाद है'

कांग्रेस महासचिव ने सवाल किया कि यह कैसा राष्ट्रवाद है, जिसमें किसान का बेटा सीमा पर तैनात है और आप उसके साथ विश्वासघात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह खोखला राष्ट्रवाद है, यह राजनीतिक मंचों का राष्ट्रवाद है. प्रियंका ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने रोजगार देने वाले जितने संस्थान बनाए थे, बीजेपी सरकार ने सब अपने मित्रों को बेच डाले. उन्होंने कहा कि जो सरकार देश के नौजवानों को रोजगार नहीं दे सकती, वह अपने को राष्ट्रवादी नहीं कह सकती.

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, लोग उनसे सवाल करते थे, अपनी समस्याओं के समाधान के बारे में उनसे बात करते थे, लेकिन बीजेपी ने लोकतंत्र को पलट दिया है. प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सिर्फ चुनावी मंचों पर जनता को दिखते हैं और कहते हैं कि आप पर उन्होंने बहुत बड़ा एहसान किया है, आप को एक बोरा राशन पकड़ा दिया है, एक गैस सिलिंडर दे दिया है.

कांग्रेस महासचिव ने दोहराया कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद रिक्त सरकारी पदों को भरा जाएगा. गाजीपुर की जनसभा के बाद प्रियंका ने जौनपुर में कांग्रेस उम्मीदवार नदीम जावेद के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया और लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की.

ये भी पढ़ें- 

Ukraine में जंग का आज 10वां दिन, जानिए अब यहां क्या हालात हैं, Russian Army ने किन-किन शहरों पर किया कब्जा

ब्रिटेन में खोली गई अनोखी जेल, कैदियों को मिलेगी कंप्यूटर से लेकर जिम और खेलने की सुविधा, जानकर हैरान रह जाएंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
एबीपी न्यूज़ Top 10, मॉर्निंग बुलेटिन: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ -मॉर्निंग
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget