एक्सप्लोरर

Ukraine में जंग का आज 10वां दिन, जानिए अब यहां क्या हालात हैं, Russian Army ने किन-किन शहरों पर किया कब्जा

Russia Ukraine War: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले शुरू होने के बाद से यूक्रेन में कम से कम 331 नागरिकों के मारे जाने और 675 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का हमला आज लगातार 10वें दिन भी जारी है. इन बीते 10 दिनों में राजधानी कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों को रूस की सेना ने निशाना बनाया है. रूस ने यूक्रेन के शहरों को खंडहरों में तब्दील कर दिया है. इस युद्ध के कारण यूक्रेन के लाखों लोग बेघर हो गए. संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले शुरू होने के बाद से यूक्रेन में कम से कम 331 नागरिकों के मारे जाने और 675 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, हालांकि वास्तविक संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है.

यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सैनिक

राजधानी कीव के अलावा यूक्रेन के कई शहरों में रूसी सैनिक पहुंच चुके हैं. रूसी सैनिक यूक्रेन के शहरों को अपने कब्जे में ले रहे हैं या उसे खंडहर बना दे रहे हैं. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर रही है. युद्ध शुरू होने के बाद से ही रूसी सेना कीव पर हमले कर रही है. ऐसे में राजधानी कीव में कई इमारतें खंडहर में तब्दील हो गई. राजधानी कीव में फिर हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है. लगातार लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया जा रहा है.

ऐसे में यूक्रेन ने एक बार फिर युद्धभूमि से लोगों को बाहर निकालने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाने की बात की है. साथ ही ये भी कहा है कि ये तभी संभव है जब रूस सीजफायर के लिए राजी हो. यूक्रेन का कहना है कि सीजफायर के बगैर लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित बाहर निकालना मुमकिन नहीं होगा.

खारकीव में जबरदस्त बमबारी

खारकीव यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर है, जिसे रूसी की सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है. खारकीव में आज जबरदस्त बमबारी हुई. बमबारी में इमारतें ढह गई हैं और लोगों के घर तबाह हो गए. बता दें कि यूएसएसआर (USSR) के समय से यूक्रेन की राजधानी खारकीव थी. 1930 के बाद कीव को राजधानी बनाया गया. 

वहीं, रूस ने यूक्रेन के रणनीतिक बंदरगाह शहर (Port City) मौरिपोल को चारों तरफ से घेर लिया है. शहर के मेयर ने आज इसकी जानकारी दी. आजोव सागर पर स्थित 450,000 आबादी वाले शहर पर बमबारी की गई और कंपकपाती ठंड के बीच पानी और बिजली का कनेक्शन काट दिया गया. 

सूमी में भीषण लड़ाई जारी

सूमी में रूसी सेना और यूक्रेन सेना के बीच भीषण लड़ाई जारी है. इस दौरान यूक्रेन ने सूमी के सभी लोगों से सुरक्षित ठिकानों पर जल्द से जल्द पहुंचने को कहा है. मालूम हो कि यहां बड़ी संख्या में भारतीय छात्र मौजूद हैं. इसके अलावा रूस की सेना ने अब तक यूक्रेन के काखोवका, खेरसन, मेलिटोपोल, चेर्निहाइव पर कब्जा करने का दावा किया है. 

वहीं, अमेरिका ने कहा है कि रूस के सैनिक यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से सिर्फ 32 किलोमीटर दूर हैं. रूस ने शुक्रवार को यूरोप के सबसे बड़े जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर कब्जा कर लिया और घंटों बमबारी की. इसे लेकर यूक्रेन में अमेरिकी दूतावास (US Embassy) ने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला युद्ध अपराध (war crime) है.

ये भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: यूक्रेन से भारत लौटे भारतीय छात्रों ने सुनाई आपबीती, कहा- जिस दिन फ्लाइट थी उसी दिन एयपोर्ट पर हुआ अटैक

हमले का आज 10वां दिन, खारकीव में यूक्रेन का कमबैक, नाटो पर भड़के जेलेंस्की, जानें 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश
'टेरर कैंप पर धमाकों से पूरी दुनिया में गूंज, ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ डेमो था', PM मोदी का कड़ा संदेश

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget