एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण में संसद का विकल्प चुनना चाहिये: श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, ''अयोध्या में जहां राम लला विराजमान है वहां राम का मंदिर होना चाहिये क्योंकि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है. इस मुददे पर अब बहुत राजनीति हो चुकी है.''

लखनऊ: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर विपक्ष का कोई भी विरोध न होने का दावा करते हुये योगी आदित्यनाथ सरकार के एक मंत्री ने गुरूवार को कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिये अब संसद का विकल्प चुनना चाहिये.

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरूवार को कहा, ' करीब 500 साल पहले विदेशी आक्रमणकारी भारत आये और उन्होंने भारत में हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट करने का प्रयास किया. अयोध्या में जहां राम लला विराजमान है वहां राम का मंदिर होना चाहिये क्योंकि यह करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है. इस मुददे पर अब बहुत राजनीति हो चुकी है.' उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है और गरीबों के विकास के लिये अनेक योजनाओं पर काम हो रहा है. उनमें उनके लिये घर की व्यवस्था करना और सुरक्षा उपलब्ध कराना आदि शामिल है.

शर्मा ने कहा 'लेकिन मंदिर निर्माण करोड़ों लोगों की आस्था का मामला है. हम भी मंदिर निर्माण चाहते है और इसमें देरी क्यों.’’

उन्होंने कहा कि 'लोगो को अदालत से काफी उम्मीद थी, अब तारीख पर तारीख लगेगी, मामला काफी लंबे समय तक खिंच चुका है. अब इस मुददे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिये और संसद के विकल्प के बारे में गंभीरता से विचार करना चाहिए.' शर्मा ने कहा, ‘‘लोगों के विश्वास और आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए. अब इसका कोई विरोध नहीं कर रहा है जो इसका विरोध कर रहे थे वह अब जय श्री राम और जय भोले के नारे लगा रहे हैं.' मंत्री शर्मा का बयान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के उस कथन के बाद आया है जिसमें उन्होंने गुरूवार को कहा था कि सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करें, जरूरत हो तो सरकार इसके लिए कानून बनाए.

भागवत ने कहा, ‘‘इस मामले में राजनीति आ गई. इसलिए मामला लंबा हो गया. रामजन्मभूमि पर शीघ्रतापूर्वक राम मंदिर बनना चाहिए. इस प्रकरण को लंबा करने के लिए हुई राजनीति हुई को खत्म होना चाहिए.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget