एक्सप्लोरर

योगी की मंत्री अनुपमा जायसवाल बोलीं- दलितों के घर काटते हैं मच्छर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का कहना है कि स्वराज योजना के अंतर्गत हमें दलितों के यहां रुक कर बड़ी खुशी हो रही है. हम 'मच्छर के काटने' के बावजूद भी दलितों के घर पर रुक रहे हैं.

नई दिल्ली: दलित वोट साधने में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता दलितों के घर रात गुजार रहे हैं. लेकिन नेताओं के ऐसे बयान आ रहे हैं जिससे दलितों के साथ सहानुभूति कम मजबूरी ज्यादा दिखती है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का कहना है कि स्वराज योजना के अंतर्गत हमें दलितों के यहां रुक कर बड़ी खुशी हो रही है. हम 'मच्छर के काटने' के बावजूद भी दलितों के घर पर रुक रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं.

इससे पहले योगी सरकार के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा था कि दलित घर में खाना खाकर उन्होंने वही किया जो राम ने शबरी के बेर खाकर किया था. उन्होंने कहा, ''रामायण में राम और शबरी बातचीत का वर्णन किया गया है. आज जब मैं यहां आया, तब ज्ञान की मां ने मुझे भोजन दिया. उन्होंने कहा कि मुझे भोजन करा कर उन्हें आशीर्वाद मिला.''

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा था, "हम भगवान राम नहीं कि दलितों के साथ भजन करेंगे तो वो धन्य हो जाएंगे. जब दलित हमारे घर आकर, साथ बैठ कर भोजन करेंगे तब हम पवित्र हो जाएंगे. दलित को जब मैं अपने घर में अपने हाथों से खाना परोसूंगी तब मेरा घर धन्य हो जाएगा."

आरएसएस ने कहा- शो करना ठीक नहीं आपको बता दें कि दलितों के घर भोजन को लेकर बीजेपी में भी विरोध के स्वर उठ रहे हैं. वहीं आरएसएस भी इससे सहमत नहीं है. ABP न्यूज़ से बात करते हुए संघ के सह सरकार्यवाह डॉक्टर मनमोहन वैद्य ने बताया की संघ उत्तर भारत में वर्षों से नवरात्री की देवपूजा के समय में दलित कन्या को घर बुलाकर भोजन और पूजा करते आ रहा है. ये स्वाभाविक तरह से समाज में होना चाहीये. ना की किसी शो के साथ. मीडिया को बताकर, शो करना उचित नहीं है.

वहीं उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद उदित राज ने दलित के घर खाने पर ट्विट कर कहा कि दलितों के घर खाना खाने या रात्रि विश्राम मात्र से न दलित परिवारों का सशक्तिकरण होता है न ही राजनीतिज्ञों का ही भला होता है इसका जीता जागता प्रमाण है राहुल गांधी. भोजन और विश्राम के दिखावे से बेहतर होगा जरूरतमंद दलित परिवार में रोटी,कपड़ा,मकान,रोजगार और इलाज के लिए नेता आगे आये.

आपको बता दें कि एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अन्य मसलों पर दलित केंद्र की मोदी सरकार से नाराज है. बीजेपी ने आगामी लोकसभा चुनाव में दलित वोटबैंक छिटकने की आशंका को देखते हुए ग्राम स्वराज योजना शुरू की है. इससे तहत केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता दलितों के घर ठहरते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP और मोदी सरकार में बात, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हैं प्रदर्शनकारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP और मोदी सरकार में बात, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी
Bihar Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
उधमपुर में अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद
उधमपुर में अचानक आई बाढ़ से कई घर प्रभावित, भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे भी बंद

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget