एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने किया 7 अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला, ये रही लिस्ट

आगरा में स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन में तैनात अशोक कुमार को गौतमबुद्धनगर का क्राइम ब्रांच का एएसपी बनाया गया है, वहीं गौतमबुद्ध नगर में क्राइम बांच में तैनात प्रतिबाला गुप्ता को सीतापुर में एएसपी एटीसी के पद पर भेजा गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन ने मंगलवार को 7 अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) का तबादला कर दिया. आगरा में स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन में तैनात अशोक कुमार को गौतमबुद्धनगर का क्राइम ब्रांच का एएसपी बनाया गया है, वहीं गौतमबुद्ध नगर में क्राइम बांच में तैनात प्रतिबाला गुप्ता को सीतापुर में एएसपी एटीसी के पद पर भेजा गया है.

इसी तरह लखनऊ में विशेष जांच टीम के एएसपी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को एएसपी सुरक्षा के पद पर मथुरा भेजा गया है, वहीं मथुरा में तैनात सुरक्षा व्यवस्था के एएसपी सिद्धार्थ वर्मा को हाथरस का एएसपी बनाया गया है. इसके अलावा हाथरस के एसपी रहे अरविंद कुमार को उप सेना नायक 49वीं वाहिनी पीएसी में तैनाती दी गई है और वाराणसी के स्टाफ ऑफिसर एडीजी जोन राजेश कुमार श्रीवास्तव को बागपत के एएसपी बनाया गया है.

बता दें कि इससे पहले कैराना उपचुनाव के नतीजे आने के ठीक बाद योगी सरकार ने 18 आईपीएस अफ़सरों के तबादले किए थे. क्राइम के एडीजी रहे चंद्रप्रकाश को हटा कर जेल विभाग का एडीजी बना दिया गया है. उनकी छवि एक साफ़ सुथरे ईमानदार अफसर की रही है.

संजय सिंहल अब क्राइम के एडीजी बनाए गए हैं. वे अब तक डीजीपी के सहायक के पद पर थे. कुछ ही महीने पहले उनका प्रमोशन आईजी से एडीजी में हुआ था. सिंहल ने लगातार तीन डीजीपी जाविद अहमद, सुलखान सिंह और ओमप्रकाश सिंह के साथ सहायक के तौर पर काम किया.वाराणसी के आईजी दीपक रतन को अब ये ज़िम्मेदारी दी गई है. उनकी जगह ब्रज राज सिंह मीना को पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज, मुरादाबाद का एडीजी बनाया गया है.

उन्नाव की एसपी रहीं पुषपांजलि देवी को गोरखपुर में रेलवे का एसपी बनाया गया है. उनके ज़माने में ही बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर को रेप केस में बचाने का आरोप लगा था. पीड़िता के पिता की हत्या हो जाने पर भी विधायक के भाई को उन्होंने बचाने की कोशिश की थी लेकिन योगी सरकार ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की. पुष्पांजलि के पति शलभ माथुर अभी गोरखपुर के एसएसपी हैं.

अतुल शर्मा को फ़र्रूख़ाबाद, शिव हरि मीना को कासगंज, सुनाता सिंह को रायबरेली और राधेश्याम को कानपुर देहात का एसपी बनाया गया है. अभिषेक यादव का तबादला गोरखपुर रेलवे से आगरा रेलवे के एसपी पद पर हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
चमोली टनल से 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget