एक्सप्लोरर

अंधविश्वास के डर को पीछे छोड़ कर सीएम योगी आदित्यनाथ जाएंगे नोएडा

मायावती को छोड़ कर कोई मुख्यमंत्री डर के मारे नोएडा नहीं जाता. कहा जाता है कि जो भी सीएम नोएडा गया, उसकी कुर्सी चली जाती है.

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ ने नोएडा जाने का फैसला किया है. वे दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे. आपके मन में सवाल होगा कि योगी अगर नोएडा जा रहे हैं, तो कौन सी नयी बात हो गयी? मायावती को छोड़ कर कोई मुख्यमंत्री डर के मारे नोएडा नहीं जाता. कहा जाता है कि जो भी सीएम नोएडा गया, उसकी कुर्सी चली जाती है.

योगी से पहले अखिलेश यादव लगातार पांच साल यूपी के मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक बार भी वे नोएडा नहीं गए. जब भी सवाल हुए अखिलेश यही कहते रहे, मैं वहाँ एक दिन जाऊंगा, अभी तो बहुत समय है" लेकिन वो दिन कभी नहीं आया. लखनऊ में सीएम के बंगले से ही उन्होंने आगरा से नोएडा ताज एक्सप्रेसवे का उदघाटन कर दिया.

अखिलेश से पहले मायावती यूपी की मुख्यमंत्री थी. वे किसी अंधविश्वास को नहीं मानतीं. बस इसी भरोसे से वे कई बार नोएडा गई. 2012 के विधान सभा चुनाव में में बीएसपी हार गयी. मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह भी उत्तर प्रदेश के सीएम रहे लेकिन कभी नोएडा जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए.

अंधविश्वास के हाथों मजबूर सीएम नोएडा के सभी सरकारी कार्यक्रम दिल्ली और लखनऊ से ही निपटाते रहे. नोएडा जाने से सत्ता छिन जाने के अन्धविश्वास वाली कहानी वीरबहादुर सिंह के जमाने में शुरू हुई. वे उन दिनों राज्य के मुख्यमंत्री थे. बात जून 1988 की है. सीएम रहते हुए वीरबहादुर नोएडा गए और अगले ही दिन उनका इस्तीफा हो गया.

बस उसके बाद से ही नोएडा हर मुख्यमंत्री के लिए अशुभ और अछूत बन गया. सीएम बनने के बाद योगी योगी आदित्यनाथ ने सभी 75 जिलों का दौरा करने का एलान किया था लेकिन वे अब तक नोएडा नहीं जा पाए थे. लोग तरह तरह के सवाल करने लगे थे.

ये कहा जा रहा था कि गोरक्ष पीठ के महंत भी अपशगुन से डर गए लेकिन दिसंबर को सीएम योगी नोएडा में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवानी करेंगे. गौतमबुद्धनगर के एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सीएम के नोएडा दौरा का फाईनल कार्यक्रम आ गया है.

बीजेपी के प्रवक्ता डॉ चंद्रमोहन बताते हैं कि योगी ने कभी अंधविश्वास और अपशगुन को नहीं माना, भले ही वे धार्मिक व्यक्ति रहे हैं. अगर मायावती को छोड़ दें तो करीब 29 साल बाद यूपी के किसी मुख्यमंत्री ने नोएडा जाने की हिम्मत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
'कश्मीर के गतिरोध की सजा जम्मू नहीं भुगतेगा', उद्धव गुट ने की पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Jaipur News: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट
जयपुर: अमायरा सुसाइड केस में 8 महीने बाद चार्जशीट, हल्की धाराओं से नाराज परिवार जाएगा हाईकोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget