एक्सप्लोरर

सरकारी खर्चों को कम करने के लिए नौकरियां पर कैंची चलाएगी योगी सरकार

यूपी सरकार के इस नए आदेश के मुताबिक विभागों में अनुपयोगी पद समाप्त किए जाएंगे और ऐसे पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर अन्य पदों या विभागों में समायोजित किया जाएगा साथ ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग छोड़कर अन्य विभागों में बिना विशेष अनुमति नए पद स्वीकृत नहीं होंगे.

लखनऊ: यूपी की योगी सरकार सरकारी खर्च में कटौती करने का एक ऐसा तरीका अपना रही है जो प्रदेश के बेरोजगारों को निराश कर सकती है. रोजगार और नौकरी का वादा करके सत्ता में आयी बीजेपी सरकार ने पुलिस और हेल्थ डिपार्टमेंट के आलावा किसी भी विभाग में बिना विशेष अनुमति के किसी भी नियुक्ति पर रोक लगा दी है.

विभागों में बिना विशेष अनुमति नए पद स्वीकृत नहीं होंगे

यूपी सरकार के इस नए आदेश के मुताबिक विभागों में अनुपयोगी पद समाप्त किए जाएंगे और ऐसे पदों पर काम कर रहे कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर अन्य पदों या विभागों में समायोजित किया जाएगा साथ ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग छोड़कर अन्य विभागों में बिना विशेष अनुमति नए पद स्वीकृत नहीं होंगे.

फाइव स्टार होटल में बन्द होंगे सरकारी लंच और डिनर 

यूपी सरकार ने एक शासनादेश जारी किया है जिसके मुताबिक अब राजस्व में बचत और बजट में बढ़ोत्तरी की जाए वो भी बिना आम जनता पर किसी तरीके के टैक्स का बोझ डाले बिना. इस फैसले के बाद अधिकारियों को इकनॉमी क्लास में हवाई यात्रा करनी होगी, फाइव स्टार होटल में सरकारी लंच और डिनर भी बन्द होंगे. समूह घ यानी चतुर्थ क्लास नई नियमित नियुक्तियां भी अब नहीं होंगी.

आउटसोर्सिंग से भर्ती भी स्वीकृत पदों के लिए वित्त विभाग की सहमति से होंगी

सेवा नियम के विपरित नियत वेतन, दैनिक वेतन और संविदा के आधार पर कर्मचारी नियुक्त करने पर पहले की तरह प्रतिबन्ध बना रहेगा, हालांकि जरूरत पड़ने पर कार्यों को एजेंसी, या सर्विस प्रोवाइडर से कांट्रैक्ट करते हुए कराया जाएगा. चतुर्थ श्रेणी के पदों के साथ-साथ तकनीकी कार्य के लिए सृजित पदों जैसे वाहन चालक, माली, वायरमैन, इलेक्ट्रीशयन, प्लम्बर, मिस्त्री, लिफ्टमैन, एसी मैकेनिक जैसे पदों पर नई नियुक्तियां नहीं होंगी. इन सेवाओं के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से पूरी होंगी, आउटसोर्सिंग से भर्ती भी स्वीकृत पदों के लिए वित्त विभाग की सहमति से होंगी.

कई विभागों में सलाहकार, अध्यक्ष, सदस्य जैसे अस्थायी पदों के लिए सहयोगी स्टाफ के कोई नए पद सृजित नहीं किए जाएंगे, सरप्लस स्टाफ या फिर आउटसोर्सिंग से व्यवस्था की जाएगी.

अनुपयोगी योजनाओं को समाप्त करने पर होगा विचार

यूपी सरकार की योजनाओं की समीक्षा होगी और अनुपयोगी योजनाएं समाप्त करने पर विचार किया जाएगा. टीए, डीए, एचआरए, सीसीए, एलटीसी जैसे भत्तों के अलावा अलग भत्ते बंद होंगे. प्राथमिक शिक्षा क्षेत्र में छात्र अनुपात का कड़ाई से पालन होगा. सरप्लस अध्यापकों का समायोजन किया जाएगा.

नए गेस्ट हाउस नहीं खोले जाएंगे और ना ही नए मंडल बनेंगे

योगी सरकार ने बचत के लिए ये भी फैसला लिया है की नए गेस्ट हाउस नहीं खोले जाएंगे और ना ही नए मंडल बनाए जाएंगे, जिलों को छोड़कर मुख्यालयों पर नए कार्यालय आवास नहीं बनेंगे. किसी नई नियुक्ती के आने पर फर्नीचर और साज सज्जा में बदलाव भी नहीं होंगें.

नए वाहनों की खरीद पर भी लगेगी लगाम

सरकार सुरक्षा आवश्यकताओं को छोड़कर नए वाहनों की खरीद भी नहीं करेगी, नए वाहनों की खरीद के बजाए आउटसोर्सिंग से काम होगा. सेमिनार, सम्मेलन, कार्यशालाओं का आयोजन निजी होटलों के स्थान पर सरकारी भवन में किए जायेगें. बहुत जरुरी होने पर ही किसी उपकरण, स्टेशनरी, मशीन की खरीद होगी. नए साल या दुसरे मौकों पर सरकारी खर्च पर बधाई संदेश, कैलेंडर, डायरी, पर्सनल लैटर की छपाई और वितरण पर प्रतिबन्ध रहेगा.

बीजेपी प्रवक्ता  ने कहा - योगी सरकार ने रेड टेपिज्म को ख़त्म किया

बीजेपी प्रवक्ता नवीन श्रीवास्तव के मुताबिक ये फैसला मुख्यमंत्री की सादगी की झलक और जनता की सेवा की भावना दिखाता है. नवीन श्रीवास्तव कहते हैं “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार में आने के साथ ही पैसों की बचत करना शुरू कर दी थी, रेड टेपिज्म को ख़त्म किया गया.योगी जी ने सोलह महीने में सभी जिलों का दौरा किया कई जिलों में उनका कई बार जाना हुआ लेकिन सीएम कभी किसी होटल में नहीं रुके. यहाँ तक पहले की ही गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने अपने दौरे में किसी तरह की फिजूल खर्ची को मना कर रखा है. लिहाज़ा भले ही कुछ लोगों को निराशा हो सकती है लेकिन इनका समायोजन जरूर होगा, और इसके दूरगामी परिणाम की लोग सराहना करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget