एक्सप्लोरर

अपराध के खिलाफ योगी सरकार का 'दंगल', मनचलों की शामत आई, बाहुबलियों के भी पर कतरे गए

नई दिल्ली: यूपी में योगी राज आने के बाद बदमाशों, गुंडों, भ्रष्टाचारियों और अपराधियों पर नकेल कसनी शुरू हो गयी है, पूरे प्रदेश में धरपकड़ तेज़ हो गयी है, छापेमारी चल रही है, अपराधी और अवैध कारोबारी या तो फरार हो गए हैं या फिर धंधा ही बदल दिया है.

manchala

योगी सरकार की अपराध के खिलाफ शुरू हुए दंगल की ताजा तस्वीरें शाहजहांपुर की हैं, जहां लंबी-लंबी जुल्फों वाला ये मनचला एंटी रोमियो स्कॉड के हत्थे चढ़ गया...फिर क्या हुआ वो आप तस्वीरों में देख सकते हैं. पहले तो मनचले ने छोड़ देने की गुहार लगाई लेकिन पुलिस ने एक ना सुनी तो मनचला चुपचाप बैठ रहा.

वैसे, तो पुलिस का ये रवैया कानूनन सही नहीं है लेकिन एक बात तो तय है कि इससे मनचलों में खौफ जरूर पैदा हो जाएगा, किसी भी लड़की को बुरी नजर से देखने से पहले उनके जेहन में ये तस्वीर जरूर आ जाएगी.

सड़क पर मनचलों की शामत आई है तो अवैध शराब व्यापारियों की पुलिस का गाज गिरनी शुरू हो गई है. कानपुर के बिठूर इलाके में भी पुलिस ने अवैध देसी शराब की फैक्ट्री पर धावा बोल दिया. पुलिस को खबर थी कि इस बंद पड़ी मसाला फैक्ट्री में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है. छापा मारा तो पुलिस के भी होश उड़ गए. मसाला कारोबार के आड़ में फैक्ट्री के अंदर नकली देसी शराब का अंबार मिला. मालिक को पुलिस भनक लग गई थी, वो फरार हो गया लेकिन फैक्ट्री में काम करने वाले 5 लोग मौकाए वारदात से धरे गए.

shrab

पूरे प्रदेश में योगी सरकार ने अपराध के खिलाफ हल्ला बोल रखा है, हर तरह के अवैध कारोबार योगी सरकार की रडार पर हैं. इसी सख्ती का एक नजारा मेरठ में भी देखने को मिला. मेरठ के भूंसामंडी मोहल्ले में बिजली चोरी रोकने के लिए अधिकारियों ने छापा मारा तो हड़कंप मच गया.

- बिजली विभाग की 6 टीमों ने छापा मारा - 20-25 कनेक्शन चिन्हीत किए गए - घर और दुकानों की चेकिंग की गई

कटिया लगाए लोगों को कनेक्शन काट दिया गया और मीटर में गड़बड़ी मिली तो उसे भी उखाड़ लिया गया. कुछ ऐसी ही लगातार चल रहा है योगी सरकार का अपराध के खिलाफ दंगल. योगी के इसी एक्शन का असर है कि कल तक जो बाहुबली अकड़ कर चला करते थे वो आज अपनी जान पर खतरा बता रहे हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पुलिस अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं. योगी ने साफ कर दिया है कि उन्हें कार्रवाई 2-3 दिन घंटे के अंदर चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो अफसर अपनी तैयारी कर लें.

bijli

योगी के इस फरमान के बाद पुलिस महकमा कुछ ज्यादा ही चौकन्ना है, पुलिस भी अपने काम को बताने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है. बाइक चोरी गैंग का पकड़ा जाना हो या फिर किसी मनचले का हत्थे चढ़ना, सारी खबर पुलिस खुद दे रही है. सीएम योगी की नजर में नंबर जो बढ़ाना है. कुल मिलाकर योगी का डंडा चल रहा है तो प्रशासन हरकत में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget