एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी पर योगी का निशाना, कहा- 'कांग्रेस की शहजादी' सिखा रही हैं बच्चों को गाली

योगी ने फतेहपुर की चुनावी जनसभा में कहा, 'जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिए, उस उम्र में कांग्रेस की शहजादी द्वारा गाली सिखाई जा रही है ... यही है कांग्रेस का असली चरित्र.'

रायबरेली/फतेहपुर/बांदा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाये जाने चाहिए, 'कांग्रेस की शहजादी' गाली सिखा रही हैं. योगी ने फतेहपुर की चुनावी जनसभा में कहा, 'जिस उम्र में बच्चों को संस्कार सिखाए जाने चाहिए, उस उम्र में कांग्रेस की शहजादी द्वारा गाली सिखाई जा रही है ... यही है कांग्रेस का असली चरित्र.'

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बच्चों द्वारा नारे लगाने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग द्वारा प्रियंका को नोटिस जारी किया गया है. प्रियंका ने कहा कि उन्हें नोटिस मिली है. पत्रकारों के एक सवाल के जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा, 'बच्चे अपने आप खेल रहे थे. मैं उतरी उनसे मिलने के लिए... उन्होंने कुछ नारे लगाये. जैसे ही उन्होंने गलत तरह के नारे लगाये. मैंने उनको रोका और कहा कि बेटा ये वाले नहीं, अच्छे अच्छे नारे लगाओ. ठीक है, नोटिस आई है.'

कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के 'दलाल' और 'चाटुकार' गरीबों का हक खा जाते थे. योगी ने रायबरेली की चुनावी जनसभा में कहा, 'कांग्रेस के दलाल और चाटुकार गरीबों का हक खा जाते थे इसलिए गरीबों को उनका हक नहीं मिलता था. उन्हें सिर्फ दलाली से मतलब था.' उन्होंने कहा, 'जिन लोगों ने देश को बपौती मान लिया था और देश भर में चल रही मोदी लहर से वो खुन्नस में हैं और अब वे गाली गलौज पर उतर चुके हैं.'

योगी ने कहा कि एक परिवार ने पूरे देश को अपनी सल्तनत मान लिया था लेकिन यहां के लोगों के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि मसूद अजहर के वैश्विक आतंकवादी घोषित होने से एक बात फिर से साबित हो गई है कि मोदी है तो मुमकिन है. मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, 'मसूद के वैश्विक आतंकी घोषित होने से आतंकियों के नाम के आगे .. जी .. लगाने वालों के घर में शोक की लहर है.'

योगी बोले, 'ओसामा बिन लादेन की तरह मसूद अजहर की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. आप सभी इस शाही परिवार के बारे में कांग्रेस से पूछिए कि इन्होंने 55 सालों में क्या किया है. कांग्रेस ने सिर्फ युवाओं को बेरोजगार कर पलायन कराने को मजबूर किया. जब कभी देश में प्राकृतिक आपदा आती है तो क्या आपने राहुल गांधी को किसी की सहायता करते हुए देखा है?'

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के विकास के लिए कोई विजन नहीं है, ना ही कभी देश का विकास इनके लिए मुद्दा रहा है. योगी ने कहा, 'जो आवास आज गरीबों को मिला है, ये पहले भी मिल सकता था. सोनिया जी मनमोहन सरकार में यह आवास गरीबों को दिला सकती थीं, लेकिन उन्होंने नहीं दिलाया.' उन्होंने कहा कि आज कोई दलाली नहीं है, कोई चाटुकारिता नहीं है, कोई लूट-खसोट नहीं है. आज किसान अपना आनाज बेचता है और उसके खाते में पैसा पहुंच जाता है.

योगी ने कहा, 'हम मायावती जी से पूछना चाहते हैं कि जिन लोगों ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया उनके लिए आप कैसे वोट मांगने गईं. हमने बाबा साहेब के नाम का इस्तेमाल कभी वोट बैंक के लिए नहीं किया, लेकिन हमने बाबा साहेब के लिए पंच तीर्थ बनाने का काम किया ... आज इन लोगों के वास्तविक स्वरूप को आप लोगों को पहचानने की जरूरत है.'

योगी ने बांदा की जनसभा में कहा, 'देश की चारों दिशाओं में सिर्फ एक ही नारा सुनाई देगा, फिर एक बार मोदी सरकार. इस गूंज का ही परिणाम है कि जो लोग एक दूसरे को देखना नहीं चाहते थे वो एक साथ आकर खड़े हो गए हैं. जितने भी भ्रष्टाचारी थे, लूट खसोट करने वाले थे, वो डर गए हैं . वो जानते हैं कि अगर फिर से एक बार मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए तो उनके अस्तित्व पर खतरा आ जाएगा.'

योगी ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर दोनों ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके माध्यम से हम यहां के युवाओं का पलायन रोकेंगे. उन्होंने कहा कि जो कार्य वर्षों पहले हो जाने चाहिए थे, वो काम अब हो रहे हैं. कांग्रेस ने यहां सबसे ज्यादा यहां पर शासन किया, लेकिन विकास का कार्य नहीं हुआ. मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा द्वारा कब्जायी गयी जमीनों को खाली करवाने का काम तेज से हो रहा है. उन्होंने कहा कि विकास की हर योजना को हमने बिना भेदभाव लोगों तक पहुंचाने का काम किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
'सनातन संस्कृति से...', धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे की मांग पर BJP नेता तारकिशोर प्रसाद का बड़ा बयान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'
दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में कुत्तों के घूमने पर अदालत नाराज, जज ने पूछा- 'क्या हम इनके मालिक हैं'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget