एक्सप्लोरर

पौने दो साल में समाज के हर तबके तक पहुंचा है विकास- सीएम योगी आदित्यनाथ

सदन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार को प्रदेश में पौने 2 वर्ष पूरे हुए हैं, इन वर्षों में हमने विकास को समाज के हर उस तबके तक पहुंचाने का काम किया है जिनको हमेशा उपेक्षित किया गया था.

लखनऊ: सदन में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी सरकार को प्रदेश में पौने 2 वर्ष पूरे हुए हैं, इन वर्षों में हमने विकास को समाज के हर उस तबके तक पहुंचाने का काम किया है जिनको हमेशा उपेक्षित किया गया था. हमारे काम का परिणाम भी सामने है.

उन्होंने कहा कि आम आदमी स्वस्थ हो, सबके पास अपना शौचालय हो, इसके लिए हमने काम किया. खुद अलग-अलग जगहों पर जा कर देखा जो वंचित थे उनके घरों में आज एक-एक शौचालय बना हुआ है. उत्तर प्रदेश का परसेप्शन बदलने के लिए यह बहुत जरूरी था जो हमने काम किया है.

उन्होंने कहा कि आवास योजना में पहले किसी को आवास नहीं मिल रहा था. प्रधानमंत्री के सहयोग के बावजूद काम नहीं होता था पर अब काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. आज गरीबों के घर बने हैं. जिनको जरूरत थी उनको आज घर मिल रहे हैं.

सीएम ने कहा कि योजना के तहत सभी को बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है, 92 लाख लोगों को निशुल्क कनेक्शन देने का काम हमारी सरकार ने किया है. उत्तर प्रदेश के अंदर बिजली विभाग की स्थिति खराब थी उसको हमने सही कर दिया है. किसान के चहरे पर आज बिजली की खुशी देखने को मिल रही है. उत्तर प्रदेश पहला प्रदेश है जहाँ गांव में 18 घंटे लाइट दी जा रही है.

योगी ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल हमने दिया है. उत्तर प्रदेश में युद्ध स्तर पर सड़कें बन रही हैं जिसमे कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है. सरकार ने किसानों से सीधा गेंहू और धान खरीदा है. 44 हज़ार करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान किया गया है. हमने किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया है जिससे सीधे पैसा उनके पास जा रहा है. 3 हज़ार क्रय केंद्र सरकार द्वारा खोले गए हैं. 5500 करोड़ के सॉफ्ट लोन की भी व्यवस्था हमने की है.

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में 2019 में कुंभ है. हमने कृषि कुंभ किया जिससे किसानों को कई चीजें सीखने को मिली हैं. मक्के का समर्थन मूल्य हमने दिया है. सरकारों ने आलू के लिए सिर्फ साजिश करने का काम किया है, तभी आलू रोडों पर फेंका गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget