एक्सप्लोरर

COVID-19: योगी आदित्यनाथ ने कहा- छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में छिपे हुए कोरोना प़जिटिव संदिग्धों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. इतना ही नहीं अगर अब कहीं नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आता है तो इसके लिए संबंधित जिला प्रशासन को जिम्मेदार माना जाएगा.

इसके साथ ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है, जो खुद को छिपाये बैठे हैं. सीएम योगी ने आरोग्य सेतु एप का प्रयोग करने के लिए सभी प्रदेशवासियों से अपील की है.अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को टीम-11 के सदस्यों के साथ बैठक कर कई निर्देश जारी किए हैं.

उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने छिपे हुए कोरोना पॉजिटिव संदिग्धों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोग खुद सामने आकर अपनी जांच करा लें. अन्यथा प्रशासन द्वारा चिन्हित किए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को भी सचेत करते हुए कहा कि प्रदेश में कोरोना के सभी पॉजिटिव केस हॉटस्पॉट एरिया के अंदर हैं. अब अगर हॉटस्पॉट के इतर कोई नया केस सामने आता है, तो इसे जिला प्रशासन की लापरवाही माना जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी तय है.

अवनीश अवस्थी ने यह भी बताया कि पीलीभीत प्रदेश का पहला ऐसा जनपद है, जो कोरोना प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो गया है. उन्होंने बताया कि पीलीभीत में कोरोना के दो केस पॉजिटिव थे, जो उपचार के बाद स्वस्थ हो गए और उन्हें घर भेज दिया गया. जिला प्रशासन के कार्य कुशलता के कारण पीलीभीत में कोई नया केस नहीं हुआ. इसके लिए मुख्यमंत्री ने पीलीभीत जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों को बधाई दी है. प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 15 जिलों में हॉटस्पॉट बनाए गए हैं. अब इनकी संख्या बढ़ गई है.

15 जिलों के 95 थानों के अंतर्गत 146 हॉटस्पॉट एरिया को चिन्हित कर लिया गया है. इस एरिया में 1 लाख 71 हजार 232 मकान और 09 लाख 78 हजार 55 लोगों को चिन्हित किया गया है. इन हॉटस्पॉट्स से कोरोना पॉजिटिव के 401 केस सामने आए हैं. इन एरिया के प्रत्येक घर पर दमकल गाड़ियों से छिड़काव का आदेश मुख्यमंत्री योगी ने दिया है.

अपर मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार के अतिरिक्त प्रदेश के हर जिलाधिकारियों ने भी अपने जिलों में हॉटस्पॉट को चिन्हित करने का काम किया था, उसमें भी इजाफा हुआ है. इस प्रकार से 25 जनपदों के 44 थाना अंतर्गत 62 हॉटस्पॉट एरिया को चिन्हित किया गया है. जिनमें 1 लाख 62 हजार मकान और 9 लाख 50 हजार 828 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है. इन हॉटस्पॉट एरिया से अबतक 80 कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई है.

इधर कोरोना के चलते कई कंपनियों का चीन से मोह भंग हुआ है. ऐसे में अगर कोई नई कंपनी या इंवेस्टर प्रदेश में आता है तो उन्हें विशेष पैकेज व सहूलियत देने का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है.

प्रदेश में अब तक 550 केस, 307 जमाती

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अब तक 550 केस सामने आए हैं. उपचार के बाद 550 में से 47 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें घर भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि कोरोना से प्रदेश के 41 जनपद कोरोना से प्रभावित हुए हैं. उन्होंने बताया कि 550 में से 307 तबलीगी जमात से संबंधित हैं. इसके अलावा टेलीमेडिसिन पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चिंता व्यक्त की थी. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने टेली कंसल्टेशन कराने की योजना शुरू कर दी है. इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर वॉलेंट्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. जो डॉक्टर टेली कंसल्टेशन करने के इच्छुक हैं, उनका रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है. उसके बाद एक पैनल बनाकर जरूरत के अनुसार लोगों का टेली कंसल्टेशन कराया जाएगा. प्रदेशवासी 18001805145 पर फोन कर टेलीमेडिसीन के संबंध में सहायता ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget