एक्सप्लोरर

इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज होगाः योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार कुंभ का आयोजन भव्य व दिव्य होगा और पहली बार कुंभ के विकास के लिए इतने काम हो रहे हैं.

नई दिल्लीः अगले साल यानी 2019 में संगम नगरी इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले से पहले इलाहाबाद का नाम बदल जाएगा. कुंभ से पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज हो जाएगा और ये नामकरण बहुत जल्द हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका एलान किया है. सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस बार कुंभ का आयोजन भव्य व दिव्य होगा और पहली बार कुंभ के विकास के लिए इतने काम हो रहे हैं. पहली बार कुंभ का लोगो जारी हुआ और इसके लिए सभी 445 परियोजनाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रही हैं. 88 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और सभी काम दिसम्बर तक पूरे कर लिए जाएंगे. श्रद्धालु अक्षयवट व सरस्वती कूप का दर्शन कर सकेंगे. कुंभ मेले के लिए केंद्र सरकार से भरपूर मदद मिल रही है और इसमें देश के सभी 6 लाख गांवों से लोग आएंगे और इसके अलावा 192 देशों से श्रद्धालु आएंगे. सीएम योगी ने ये भी कहा कि कुंभ के सारे शौचालय ज़ीरो डिस्चार्ज के बनेंगे और इसके लिए 1.22 लाख शौचालय बनेंगे. वहीं 11 हजार सफाई कर्मचारी लगेंगे. गंगा की धारा अविरल व निर्मल करने के लिए ज़रूरी कदम उठा रहे हैं. कुंभ मेले पर और जानकारी देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेला 3200 हेक्टेयर में बसेगा और इसके लिए 40 हजार से ज़्यादा एलईडी लाइट लगेंगी. 80 हजार से ज़्यादा कैम्प बनेंगे. 100 मिल्क बूथ और 200 वाटर एटीएम लगेंगे और 20 एटीएम लगेंगे. इसके अलावा 34 मोबाइल टावर लगेंगे. कुंभ मेले के लिए वेबसाइट व एप तैयार किया गया है और पांच जगहों पर वैचारिक कुंभ लगेगा. इसके अलावा पूरे शहर में वॉल पेंटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
योगी सरकार ने सरल की नियुक्ति प्रक्रिया, चयनित अभ्यर्थियों को 30 दिन में सत्यापन रिपोर्ट जरूरी
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
'गिलास आधा खाली है ना आधा भरा' UP BJP कार्यसमिति बैठक में सपा की बढ़त पर चर्चा!
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
खनन परियोजना के विरोध में ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, सरपंच चुनावों का बहिष्कार
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget