एक्सप्लोरर

सीएम योगी ने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में अभियान चलाने के निर्देश दिए

योगी ने कहा कि इन रोगों के नियंत्रण में शिथिलता और लापरवाही माफ नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी मंत्रियों व अधिकारियों को रोग प्रभावित जिलों का दौरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे खुद भी जुलाई में निरीक्षण करेंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है. उन्होंने अधिकारियों को साफतौर पर चेतावनी दी है कि जुलाई महीने में जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मुख्यमंत्री ने इंसेफेलाइटिस के रोकथाम और नियंत्रण के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक के बाद अधिकारियों को यह निर्देश जारी किया. उन्होंने इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों विशेषकर गोरखपुर और बस्ती मंडलों के जिला चिकित्सालयों में पीड्रियाट्रिशियन, नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं.

योगी ने कहा कि इन रोगों के नियंत्रण में शिथिलता और लापरवाही माफ नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी मंत्रियों व अधिकारियों को रोग प्रभावित जिलों का दौरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि वे खुद भी जुलाई में निरीक्षण करेंगे.

उन्होंने इस दौरान नगर विकास, पंचायतीराज, महिला एवं बाल विकास, ग्राम विकास, चिकित्सा शिक्षा, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा, कृषि, सिंचाई, पशुधन विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर इंसेफेलाइटिस की रोकथाम और नियंत्रण की कार्यवाही में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफेलाइटिस से प्रभावित जिलों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. समस्त उपचार केंद्रों पर औषधियों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की व्यवस्था हो. उन्होंने कहा कि दवाओं और बेड की व्यवस्था में कमी नहीं होनी चाहिए. रैपिड रिस्पॉन्स टीम रोग की जानकारी मिलते ही तुरंत कार्यवाही करे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स

'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'

'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर

दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना

Embed widget