एक्सप्लोरर

गोरखपुर: योग से शिक्षा व्यवस्था में क्रान्तिकारी परिवर्तन हो सकता है- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन कर सकता है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की कोशिशों के कारण दुनिया में योग का नाम हुआ है.

गोरखपुर: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् के प्रबंधक, मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग के सूत्रों को पकड़कर शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन किया जा सकता है. योगी की तरह ही योग के सिद्धान्तों का आत्म-साक्षात्कार करते हुए शिक्षक और संस्थाध्यक्ष अपनी-अपनी संस्थाओं में व्यक्ति निर्माण का लक्ष्य पूर्ण कर सकते हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महायोगी गोरखनाथ योग संस्थान और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् द्वारा अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक योग प्रशिक्षण शिविर एवं योग-अध्यात्म-शैक्षिक कार्यशाला के सातवें दिन समापन समारोह के अवसर पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सभी शैक्षिक संस्थाओं के संस्थाध्यक्षों एवं शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की संस्थाओं को मानक शिक्षण संस्थान बनाने में हम अपनी सकारात्मक ऊर्जा का उपयोग करें.

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयत्नों से वैश्विक मंच पर योग की परम्परा प्रतिष्ठित हुई है. भारत की योग परम्परा में भारतीय संस्कृति एवं भारत की ऋषि परम्परा समाहित है. दुनिया में योग की स्वीकार्यरता भारत का सम्मान है. भारत की 130 करोड़ जनता का सम्मान है. भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का सम्मान है. श्रीगोरक्षपीठ एक योग पीठ है. महायोगी गोरखनाथ एवं नाथ पंथ के योगियों द्वारा व्यवहारिक योग के प्रतिपालन में आमजन के लिए योग को सर्वसुलभ बनाया.

गोरखपुर: योग से शिक्षा व्यवस्था में क्रान्तिकारी परिवर्तन हो सकता है- योगी आदित्यनाथ

जिस व्यवहारिक योग का प्रतिपादन श्रीगोरक्षपीठ ने किया वह किसी भी व्यक्ति, किसी भी संस्था, किसी भी समाज, राष्ट्र के उत्थान और उत्कर्ष का मूल मंत्र है. शिक्षक-संस्थाध्यक्ष योग के सूत्रों को जीवन और अपने संस्था की कार्य पद्धति में अपनाकर शिक्षण संस्थाओं को उत्कृष्ठ संस्था बना सकते हैं. विद्यार्थियों के बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं. योगी आदित्यनाथ ने अष्ठांगिक योग के सूत्रों को शिक्षा संस्थाओं से जोड़ते हुए कहा कि यम और नियम हमारे शिक्षा का पहला कार्य है. संस्थाध्यक्ष और शिक्षक स्वयं की आतंरिक और वाह्य शुद्धता के साथ संस्था के परिसर की वाह्य और आतंरिक शुद्धि की प्रेरणा योग के यम-नियम से प्राप्त कर सकता है. आन्तरिक और वाह्य शुद्धि के बगैर कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं हो सकता है. शिक्षण संस्थाओं को अपनी कक्षाओं को उपासना गृह के रूप में विकसित करना होगा.

इसी प्रकार आसन और समाधि की युगपरक शैक्षिक संस्थाओं के संदर्भ में व्याख्या करते हुए कहा कि स्थिर एवं सुखपूर्वक कार्य करते हुए हम ध्यान को लक्ष्य के प्रति एकाकार कर सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं. अहर्निश प्रयास और अभ्यास के द्वारा हम कठिन से कठिन कार्य को आसान बना सकते हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं का परिसर, उनकी प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, कक्षाएं सुव्यवस्थित, स्वच्छ, सुन्दर एवं अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त होनी चाहिए. संस्थाध्यक्षों और शिक्षकों का संस्था के प्रति समर्पण, श्रद्धा और तपपूर्वक चुनौतियों का समाधान खोजने का प्रयत्न उस संस्था की विशिष्टता बन सकती है. हमें संस्थाओं को शिखर तक पहुंचाने के लिए योग के विभिन्न सूत्रों को जीवन पद्धति एवं कार्यपद्धति की सीढ़िया बनानी होगी.

महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष में हमें उनके दिये गए चार सूत्रों स्वच्छता, स्वदेशी, स्वरोजगार एवं स्वावलम्बन को अपनी विकास यात्रा का सूत्र बनाना होगा. टीम भावना से संस्थाओं के संस्थाध्यक्ष और शिक्षक मिलकर देश के लिए योग्य और राष्ट्रभक्त नागरिक तैयार करने हेतु अपनी-अपनी संस्थाओं के लिए समर्पित होकर कार्य करें यहीं युग धर्म है. महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापकों के लिए यही हमारी वास्तविक श्रद्धांजलि होगी. समारोह में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष/पूर्व कुलपति प्रो. उदय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया. संचालन डा. श्रीभगवान सिंह ने किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget